नयी दिल्ली। यूपी के भदोही के रहने वाले युवा भारतीय बैट्समैन यशस्वी जायसवाल अपने बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से चर्चा में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरिज में अब सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले तीन मैचों में 2 दोहरे शतक जड़ें। 545 रन बनाकर क्रिकेट की दुनिया में एक मुकाम हासिल किया। पर यहां तक पहुंचान उनके लिए आसान नहीं था। अब तक भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

10 साल की उम्र में आ गए थे मुंबई

यशस्वी जायसवाल का जन्म यूपी के भदोही जिले में हुआ। घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह क्रिकेट की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने के बारे में भी सोच पाते। पिता एक छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का पेट पालते हैं। मां हाउसवाइफ हैं। परिवार के छोटे बेटे यशस्वी का क्रिकेट के प्रति इतना लगाव था कि महज 10 साल की उम्र में मुंबई आ गए।

डेयरी साफ करने से लेकर गोलगप्पे तक बेचे

यशस्वी को अपने सपनों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। जिंदगी गुजारने के लिए सड़कों पर गोलगप्पे तक बेचे। रहने के लिए कोई घर नहीं था तो टेंट में ही 3 साल तक गुजारा किया। डेयरी साफ करने का काम भी किया। एक तरफ उनका क्रिकेटर बनने का सपना था। वहीं दूसरी ओर वह अपनी गरीबी दूर करना चाहते थे। काफी मुश्किलों भरा सफर तय कर भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने।

कोच ज्वाला सिंह की नजर पड़ी तो बदल गई किस्मत

एक दिन कोच ज्वाला सिंह की नजर यशस्वी जायसवाल पर पड़ी। बस वहीं से उनकी किस्मत बदलनी शुरु हुई। कोच यशस्वी के बल्लेबाजी के गुर से प्रभावित हुए और उन्हें आसरा दिया। शुरुआती दौर में वह असफलताओं से डरते थे। पर कड़ी मेहनत कर ऐसे बल्लेबाज बने जो ग्राउंड पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहा है। 

2015 में एक पारी में बनाएं 319 रन

यशस्वी का नाम सुर्खियों में तब आया, जब उन्होंने साल 2015 में जाइल्स शील्ड मैच में 319 रन बनाए। फिर वह आगे ही बढ़ते गए। अंडर-19 वर्ल्ड कप, आईपीएल में दमदार प्रदर्शन किया। उन्हीं परफार्मेंस की बदौलत यशस्वी को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली और इस मौके का उन्होंने बखूबी यूज किया। आज दुनिया भर में अपनी निडर बल्लेबाजी की वजह से छा गए हैं।

यशस्वी ने बनाए ये रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज में लगातार 2 दोहरे शतक लगाकर ऐसे तीसरे भारतीय बैट्समैन बन गए हैं। जिन्‍होंने टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। इसके पहले पाकिस्तान के वसीम अकरम एक पारी में 12 छक्के मार चुके हैं। विराट कोहली और विनोद कांबली भी यह कीर्तिमान बना चुके हैं।

ये भी पढें-Interview: थ्री ईडियट्स का रैंचो ये लड़का! अंडमान निकोबार में चलाते हैं इनोवेटिव स्कूल, 50 से ज्यादा...