अपराधियों पर यूपी पुलिस का कहर जारी, चार बदमाशों की टांग में गोली मारकर किया गिरफ्तार

Published : Jul 11, 2019, 07:34 PM IST
अपराधियों पर यूपी पुलिस का कहर जारी, चार बदमाशों की टांग में गोली मारकर किया गिरफ्तार

सार

यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन्हें पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सब पर लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।   

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। बुधवार रात बुलंदशहर जिले में अगौता थाना पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल एक बदमाश की हालत नाजुक है। उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। 

सीओ सिकंदराबाद गोपाल सिंह ने बताया कि, स्वाट टीम को इनपुट मिला था कि लूट के कई मामलों में वांछित कुछ बदमाश अगौता थाना इलाके में वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर स्वाट टीम ने थाने की फोर्स को लेकर घेराबंदी की। इस दौरान दो बाइकों पर चार लोग आते दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो बाइक की गति तेज कर दी। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग की गई। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। 

इस दौरान चारों बदमाश आमिर, बादल, असलम और इमरान के पैरों में गोली लगी और टीम ने उन्हें पकड़ लिया। बताया कि, खून अधिक बह जाने के कारण असलम की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है। जबकि तीनों लुटेरे बुलंदशहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी