चंद्रयान-3 मिशन को लेकर यूपी सरकार का फैसला: 23 अगस्त की शाम को खुलेंगे स्कूल, बच्चे लाइव देखेंगे चंदा मामा

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 22, 2023, 05:06 PM IST
चंद्रयान-3 मिशन को लेकर यूपी सरकार का फैसला: 23 अगस्त की शाम को खुलेंगे स्कूल, बच्चे लाइव देखेंगे चंदा मामा

सार

चंद्रयान-3 (Chandrayaan) अब चंद्रमा की सतह पर उतरने को तैयार है। चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan Mission) को लेकर योगी सरकार भी उत्साहित है। इसको लेकर यूपी सरकार ने बड़ा फैसला किया है।

लखनऊ। चंद्रयान-3 (Chandrayaan) अब चंद्रमा की सतह पर उतरने को तैयार है। चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan Mission) को लेकर योगी सरकार भी उत्साहित है। इसको लेकर यूपी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। चंद्रयान-3 जिस मोमेंट में चद्रमा पर उतरेगा, यूपी के स्कूली बच्चे उस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। स्कूलों में 23 अगस्त की शाम को इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। 

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी हुआ ये पत्र

चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan Mission) को लेकर यूपी के महानिदेशक, स्कूल​ शिक्षा विभाग और परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें स्कूली बच्चों को चंद्रमा पर चंद्रयान के उतरने वाले यादगार क्षणों का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कहा गया है। इसके लिए 23 अगस्त की शाम को स्कूल एक घंटे के लिए खोले जाएंगे। ताकि बच्चों के मन में प्राउड और यूनिटी की भावना डेवलप हो। 

23 अगस्त की शाम को सीधा प्रसारण

पत्र में कहा गया है कि चंद्रयान-3 मिशन मिल के पत्थर तक पहुंच गई है, जो चंद्रमा पर उतरने को तैयार है। ये भारतीय साइंस, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी के लिए अहम कदम है। चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5:27 बजे होगा। यह लाइव प्रसारण इसरो की वेबसाइट (https://www.isro.gov.in/) के अलावा इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल चैनल पर भी किया जाएगा। 

देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी के अनुसार, चंद्रयान तीन का चंद्रमा पर उतरना एक ऐतिहासिक पल है। यह जिज्ञासा बढ़ाएगा ही साथ ही युवाओं के अंदर अन्वेषण के लिए जुनून जगाएगा। हम सामूहिक रूप से इंडियन साइंस और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव मनाएंगे। उस अहम क्षणों में पीएम नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। इसको लेकर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों से छात्रों और शिक्षकों समेत शाम 5:15 से 6:15 बजे तक विशेष सभा आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इसके लिए अरेंजमेंट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढें-लंदन में टैक्सी चलाने वाले शख्स ने खड़ा किया 42 हजार करोड़ का इम्पायर, ये है मिकी जगतियानी की कहानी...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान