UP News: चित्रकूट में ऑटो में डंपर ने मारी जोरदार टक्कर...5 यात्रियों की मौत...3 घायल...ये थी वजह

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Apr 02, 2024, 09:35 AM IST
UP News: चित्रकूट में ऑटो में डंपर ने मारी जोरदार टक्कर...5 यात्रियों की मौत...3 घायल...ये थी वजह

सार

यूपी के  झांसी-मीरजापुर हाईवे पर धार्मिक नगरी चित्रकूट में 02 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर वाले ने एक आटो में टक्कर मार दी। जिसमें सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

चित्रकूट। यूपी के  झांसी-मीरजापुर हाईवे पर धार्मिक नगरी चित्रकूट में 02 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर वाले ने एक आटो में टक्कर मार दी। जिसमें सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला है।

 

झांसी-मिरजापुर हाईवे पर हुई दुर्घटना
चित्रकूट जनपद में झांसी-मिरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह 5.30 बजे के करीब एक आटो वाला 8 सवारियों को कर्वी रेलवे स्टेशन से लेकर जा रहा था। कर्वी कोतवाली अंतर्गत कपसेठी अमानपुर गांव के सामने भरतकूप की तरफ से आ रहे एक डंपर वाले ने आटो में जोरदार टक्कर मार दी। बताते हैं कि जब दोनों वाहन एक दूसरे को पास कर रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार डंपर वाले ने टक्कर मार दी। अब यह हादसा उसे नींद आने की वजह से हुआ या फिर रफ्तार की वजह से, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

ऑटो में फंसे लोगों को निकालने के लिए मंगवाना पड़ा क्रेन
आटो सवार लोग काफी देर तक उसी में फंसे रहे। किसी ने ध्यान हीं नहीं दिया। चीख पुकार होने पर अगल-बगल के लोगों ने पुलिस को खबर दी।  पुलिस पहुंची उसके बाद क्रेन मंगवाकर आटो में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 5 लोग गंभीर रूप से घायल थे। सभी को अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के कुछ देर बाद 2 और लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 3 अन्य लोगों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। 

 

मृतकों में 1 हमीरपुर का, 2 कन्नौज के थे निवासी, 2 की शिनाख्त बाकी
 ASP चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि 3 घायलाें में नारायणपुर, कर्वी नवासी निर्भय कुमार (20) पुत्र अखिलेश कुमार, सूरज (17) पुत्र प्रेमलाल निवासी अहमदगंज, कर्वी और एक अन्य किशोर शामिल है। कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें 1 हमीरपुर का रहने वाला है और 2 कन्नौज के रहने वाले हैं। 2 की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाशों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चालक बीच सड़क पर डंपर छोड़कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें.....
Success Story: नाउम्मीदी के दौर में..देहाती मैडम का बगावती तेजर...आज बेस्ट इंग्लिश टीचर के रूप में है पापुलर

 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण