
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदरशहर में बीती रात फूफा-भतीजे की चाकूओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। घरवालों ने पुलिस को इस हत्या का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा डबल मर्डर के रूप में सामने आया है।
घर से दाेपहर में निकले थे राजीव-सतीश
नगर क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मानपुरी निवासी राजीव कुमार गर्ग (50) यमुनापुरम कॉलोनी में ARTO ऑफिस के नजदीक जनसेवा केंद्र पर ऑनलाइन फीस जमा करने का काम करते थे। उनके फूफा सुधीर चंद्र (68) का कपड़ों का कारोबार था। किसी परिचित के कागजात बनवाने की बात कहकर रविवार दोपहर को राजीव कुमार गर्ग अपने फूफा सुधीर चंद्र के साथ निकला था।
शाम तक नहीं लौटने पर घरवालों को हुआ शक
रविवार दोपहर में सुधीर चंद्र घर पर थे। तभी राजीव उर्फ पिंटू का फोन आया। उसी के बाद दोनों लोग घर से निकले थे। सुधीर ने घर पर कहा था कि वह एकाध घंटे में आ आएंगे। जब वह शाम तक नहीं लौटे तो 4 बजे के आस पास घरवालों ने उनका फोन मिलाया। मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। राजीव का फोन भी बंद था। काफी देर होने पर भी जब वह दोनों नहीं लौटे तो घरवाले परेशान हो गए। उनकी खाेजबीन शुरू हो गई।
धारदार हथियार से काटा गया दोनों का गला
सोमवार सुबह तक दोनों नहीं लौटे। घरवालों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। रात में करीब 7.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अड़ौली नहर से वलीपुरा की ओर जाने वाली नहर पटरी के किनारे एक लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ दूरी पर ही दूसरा शव झाड़ी में मिला। दोनों का धारदार हथियार से गला रेता गया था। शरीर पर भी कई घाव थे। जिनकी शिनाख्त राजीव गर्ग और सतीश चंद्र के रूप में हुई।
पुलिस ने कहा, 'कुछ सुराग मिले हैं, जल्द खुलासा करेंगे'
पुलिस के अनुसार राजीव के एक कर्मचारी ने शाम करीब 4 बजे पहले राजीव को अड़ौली नहर पर छोड़ने गया। फिर 15 मिनट बाद सुधीर को वहीं छोड़कर आया था। प्रारंभिक जांच में दोनों की अलग-अलग हत्या की बात सामने आ रही है। मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। आसपास के CCTV खंगाले गए हैं। उनसे भी तथ्य मिल रहे हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें.....
UP News: चित्रकूट में ऑटो में डंपर ने मारी जोरदार टक्कर...5 यात्रियों की मौत...3 घायल...ये थी वजह
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।