UP News: सैफई मेडिकल कालेज के ANM छात्रा की हत्या, Police ने बताई चौंकाने वाली वजह, हंगामा

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 15, 2024, 12:05 PM IST
UP News: सैफई मेडिकल कालेज के ANM छात्रा की हत्या, Police ने बताई चौंकाने वाली वजह, हंगामा

सार

सैफई मेडिकल कॉलेज में ANM छात्रा की हत्या कर लाश सड़क किनारे फेंक दी गई। मृतका की मां ने पड़ोसी युवक पर एकतरफा प्यार में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने X पर छात्रा की मौत को गंभीर विषय बताते हुए न्यायिक जांच कराने की मांग की है। 

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में सैफई मेडिकल कॉलेज में ANM छात्रा की हत्या कर लाश सड़क किनारे फेंक दी गई। मृतका की मां ने पड़ोसी युवक पर एकतरफा प्यार में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने X पर छात्रा की मौत को गंभीर विषय बताते हुए न्यायिक जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने मां की शिकायत पर 2 नामजद और 1 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें लगाई गई है।
OPD ड्यूटी के बाद क्लास लेने नहीं गई थी छात्रा
औरैया के उदरकोट की रहने वाली प्रिया (18) ANM फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह हॉस्टल के थर्ड फ्लोर पर कमरा नंबर 302 में रहती थी। 14 सुबह 8 बजे ओपीडी में ड्यूटी करने गई थी। 1 बजे वहां से लौटी। उसकी 2 बजे से क्लास थी। लेकिन वह क्लास में नहीं गई। क्लासमेट ने उसे फोन किया तो नंबर ऑफ मिला। वार्डन नीलम शाह को जानकारी दी। वार्डन ने घरवालों को सूचना दी।
मदर डेयरी के पास मिला शव, छात्रों ने किया हंगामा
छात्रा की खोजबीन शुरू हुई। तभी पता चला कि बैधपुरा थाना क्षेत्र में मदर डेयरी के पास उसका शव मिला। घटना की जानकारी कॉलेज के छात्रों को हुई, तो हंगामा कर दिया। इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी गई। हंगामा बढ़ता देखकर SSP संजय कुमार वर्मा फोर्स के साथ कॉलेज पहुंचे। देर रात उन्होंने धरना खत्म कराया।
"शादीशुदा आरोपी करता था परेशान"
छात्रा की मां ने बताया कि रीके महेंद्र हमारे मोहल्ले का ही है। महेंद्र बेटी को 3-4 साल से परेशान करता था। कई बार उसके पिता, भाई, और अन्य लोगों से शिकायत की गई,
लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। मां के अनुसार बेटी घर पर ही रहती थी। इसी साल उसका नर्सिंग में एडमिशन हुआ था। हॉस्टल के बच्चों ने बताया कि हास्टल में महेंद्र आता था। बेटी को फोन करके परेशान करता था। 14 मार्च को 10-11 बजे महेंद्र ही प्रिया को ले गया था। महेंद्र पहले से शादीशुदा है।


 

SSP ने कहा एक तरफा प्यार में हुई छात्रा की हत्या
SSP संजय कुमार ने बताया कि छात्रा की मां ने अपने पड़ोसी महेंद्र, उसके भाई और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला एक तरफा प्यार का है। इसी कारण उसने लड़की की हत्या कर दी है। 4 टीमें लगाई गई हैं। वो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महेंद्र बाथम उसका पूरा नाम है। वह औरया का रहने वाला है। 

 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा, " ये गंभीर विषय, न्यायिक जांच हो"
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर लिखा, 'सैफई यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत अत्यंत गंभीर विषय है। यह भाजपा के समय अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की घोषित नीति के जीरो हो जाने का एक और बेहद दुखद उदाहरण। इस कथित हत्या की न्यायिक जांच हो, जिससे बीएचयू और सैफई विवि जैसी घटनाओं में लिप्त लोगों का सच सामने आ सके और सरकार चाहकर भी उनको न बचा सके। भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही है, न उसकी जान।

ये भी पढ़ें.....

MP News: अरे ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने एमपी के CM, डा. मोहन यादव PM! ये क्या है माजरा...

 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान