Ghaziabad News: पहले लेडी डाक्टर को किया ब्लैकमेल, अब बेटी पर थी निगाह, चौकाने वाली है प्रधानपति की हरकत

By Surya Prakash TripathiFirst Published Mar 18, 2024, 4:19 PM IST
Highlights

गाजियाबाद शहर में  होमियोपैथी लेडी डॉक्टर के साथ रेप की घटना प्रकाश में आई है। जिसमें आरोपी बागपत जिला के एक गांव की महिला ग्राम प्रधान का हस्बैंड है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में  होमियोपैथी लेडी डॉक्टर के साथ रेप की घटना प्रकाश में आई है। जिसमें आरोपी बागपत जिला के एक गांव की महिला ग्राम प्रधान का हस्बैंड है। पीड़ित लेडी डॉक्टर की शिकायत के आधार पर गाजियाबाद की टीला मोड़ थाना पुलिस ने आरोपी प्रधानपति के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है की शादी का झांसा देकर वह करीब ढाई साल से उसकी इज्जत लूट रहा था।

बागपत के महिला प्रधान का पति है आरोपी
गाजियाबाद में रहने वाली लेडी डॉक्टर से रेप के प्रकरण में एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि ग्राम प्रधान पति सुनील उर्फ मिंटू निवासी बहिनापुर, चांदीनगर, बागपत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पत्नी गांव के प्रधान है।

3 साल पहले आया था संपर्क में
टीला मोड़ क्षेत्र में रहने वाली लेडी होम्योपैथिक की डॉक्टर है। उन्होंने एफआईआर लिखाई थी। लेडी डॉक्टर के अनुसार उनके पति से तलाक हो गया है। वह दो बच्चों के साथ रहती है। आरोपी करीब 3 साल पहले उनसे दवा लेने के लिए आया था। बातचीत के दौरान उनके संपर्क में आ गया। उसने महिला को झांसा दिया और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लगातार लेडी डाक्टर को वह झांसा देता रहा।

महिला की बेटी पर खराब हो गई थी आरोपी की नियत
जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो वह बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। संदीप सुनील उर्फ मिंटू ने लेडी डॉक्टर से कई बार रुपए लिए। यही नहीं उसकी नियत उनकी बेटी पर खराब हो गई थी। वह उससे भी अश्लील हरकत करने लगा था। विरोध करने पर मारपीट करता था। बेटी के साथ उसकी गलत नियत देखकर परेशान लेडी डॉक्टर पुलिस के पास पहुंची थी। फौरी तौर पर पुलिस एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


ये भी पढ़ें.....
Electoral Bond Case: Supreme Court ने SBI को दिया झटका, 3 दिन के अंदर ये नंबर साझा करने का आदेश


 

click me!