Greater Noida: दहेज में फॉच्यूनर कार...21 लाख के लिए एक बेटी की मां को दी रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Apr 02, 2024, 01:14 PM IST
Greater Noida: दहेज में फॉच्यूनर कार...21 लाख के लिए एक बेटी की मां को दी रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा

सार

ग्रेटर नोयडा में दहेज की वेदी पर एक विवाहिता की बलि दे दी गई। पुलिस का दावा है कि युवती को उसके ससुरालवालों ने पति के साथ मिलकर उसे पीट-पीट कर मार डाला। क्योकि मायके पक्ष उनकी दहेज की डिमांड पूरी नहीं कर पाया।

नई दिल्ली। यूपी के हाईटेक सिटी में शुमार ग्रेटर नोयडा में दहेज की वेदी पर एक विवाहिता की बलि दे दी गई। पुलिस का दावा है कि युवती को उसके ससुरालवालों ने पति के साथ मिलकर उसे पीट-पीट कर मार डाला। क्योकि मायके पक्ष उनकी दहेज की डिमांड पूरी नहीं कर पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है। 

भाई ने कहा, 'मरने से पहले बहन ने फोन करके बताई थी पिटाई की घटना'
मायके पक्ष के मुताबिक मृतका के ससुराल वाले दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 21 लाख रुपये नकद की डिमांड कर रहे थे। मृतका के भाई दीपक ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन ने आखिरी बार शुक्रवार को मायके में  फोन किया था। जिसमें उसने बताया था कि उसके पति विकास ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ मिलकर उसे बहुत पीटा है। जब वह पहुंचे तो करिश्मा मृत मिली।

शादी में मायके वालों ने दी थी SUV कार व 21 लाख नकद
करिश्मा और विकास की शादी दिसंबर 2022 में हुई थी। यह कपल ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 के खेड़ा चौगानपुर गांव में विकास के परिवार के साथ रहता था। दीपक ने बताया कि शादी के वक्त दूल्हे के परिवार को 11 लाख रुपये का सोना और एक SUV कार भी दी गई थी। इसके बावजूद विकास का परिवार और दहेज की मांग कर रहा था। इसके लिए करिश्मा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। करिश्‍मा को जब से बेटी पैदा हुई, तब से उसकी प्रताड़ना और बढ़ गई थी। कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। पंचायत के बाद उन लोगों ने करिश्मा के ससुराल वालों को 10 लाख रुपए और दिए। इसके बावजूद प्रताड़ना नहीं रुकी। 

पति, ससुर गिरफ्तार
विकास के परिवार ने हाल ही में करिश्मा से एक फॉर्च्यूनर कार और 21 लाख रुपये की नई डिमांड की थी। विकास, ससुर सोमपाल भाटी,  सास राकेश देवी, ननद रिंकी और देवर सुनील एवं अनिल के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने विकास और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें.....
Mukhtar Ansari: मुख्तार का शव 20 तक रहेगा सुरक्षित...अफजाल अंसारी के दावे में कितना है सच...

 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान