mynation_hindi

Prayagraj News:विवाहिता ने किया सुसाइड, मायके वालों ने सास-ससुर जिंदा फूंक दिया, रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 19, 2024, 03:07 PM ISTUpdated : Mar 19, 2024, 03:17 PM IST
Prayagraj News:विवाहिता ने किया सुसाइड, मायके वालों ने सास-ससुर जिंदा फूंक दिया, रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

सार

पुलिस ने रेश्क्यू करके 5 लोगाें को बाहर  निकाला। जब आग बुझी तब पुलिस एवं अन्य लोग घर के अंदर दाखिल हुए। अंदर अंशिका की सास शोभा केशरवानी और ससुर राजेंद्र केशरवानी की लाश जली हुई मिली। दो-दो लोगों के जिंदा जल जाने की खबर मिलने पर मायके पक्ष वाले फरार हो गए।

प्रयागराज।  यूपी के संगम नगरी प्रयागराज में सोमवार को एक विवाहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से नाराज मायके वालों ने ससुराल वालों के घर का दरवाजा बाहर से बंद करके आग लगा दी। जिसमें मृतका के सास-ससुर जिंदा जल गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू करके 5 लोगों को बचाया। पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 

 

साल भर पहले हुई थी शाादी
धूमनगज थानांतर्गत झलवा  निवासी अंशिका केशरवानी (27) की शादी फरवरी 2023 में मुट्ठीगंज निवासी अंशु केशरवानी के साथ हुई थी। सोमवार की देर शाम अंशिका अपने ससुराल में फांसी लगा ली। रात में अपने काम से 9 बजे के करीब अंशू घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। उसने रात 11 बजे के करीब घरवालों को अंशिका के आत्महत्या करने की सूचना दी।

 

बेटी की लाश फंदे पर लटकी देख मायके वाले भड़के, हंगामा
पता चलने पर मायके पक्ष के लोग पहले थाने गए। वहां पुलिस को सूचना दी। वहां से जब बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा कि अंशिका तब भी फंदे से ही लटक रही थी। ससुराल वालों ने उसकी बॉडी तक नीचे नहीं उतारी गई थी। जिससे वो नाराज हो गए। ससुराल वालों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

मृतका के शव को बाहर निकाल दरवाजा बंद कर घर में लगा दी आग
रात में 12.30 बजे के आसपास मायके वालों ने अंशिका के शव को फंदे से नीचे उतारकर घर से बाहर किया। उसके बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद करके आग लगा दी। अंशू के मकान के नीचे वाले हिस्से में फर्नीचर की दुकान है। आग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस पहुंची, अगल-बगल के घरों को खाली कराया। फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। हंगामा कर रहे मायके वालों को पुलिस ने वहां से हटाया।

 

आग में सास-ससुर जिंदा जले, पति समेत 5 को पुलिस ने बचाया 
पुलिस ने रेश्क्यू करके 5 लोगाें को बाहर  निकाला। जब आग बुझी तब पुलिस एवं अन्य लोग घर के अंदर दाखिल हुए। अंदर अंशिका की सास शोभा केशरवानी और ससुर राजेंद्र केशरवानी की लाश जली हुई मिली। दो-दो लोगों के जिंदा जल जाने की खबर मिलने पर मायके पक्ष वाले फरार हो गए। आग की चपेट में आने से पति अंशू, ननद शिवानी एवं चचिया सास लवली केशरवानी झुलस गए।

 

4 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
अंशिका के मायके वालों ने ससुराल वालो पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रयागराज शहर के पुलिस उपायुक्त दीपक भुकर ने कहा कि उन्हें रात 11 बजे फोन आया था कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। उसके बाद घर में आग लगने की खबर आई। आग से मृतका के सास ससुर की जलकर मौत हो गई है। 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

ये भी पढ़ें.....
Bengaluru News: Wedding Anniversary पर Gift न मिलने से खफा पत्नी का खौफनाक कदम, डरे पति ने लगाई पुलिस से गुहार


 

PREV

Latest Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित