छावनी में तब्दील हुआ उत्तर प्रदेश, अलीगढ़ में इंटरनेट बंद तो पूरे प्रदेश में लगी धारा 144

Published : Nov 09, 2019, 09:33 AM IST
छावनी में तब्दील हुआ उत्तर प्रदेश, अलीगढ़ में इंटरनेट बंद तो पूरे प्रदेश में लगी धारा 144

सार

फिलहाल अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा है। वहीं अयोध्या में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। राज्य में सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए वॉररुम तैयार किया गया है। ताकि किसी अफवाह को रोका जा सके। राज्य सरकार ने साफ किया है कि उपद्रवियों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा। लिहाजा सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने से बचे।

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आज अयोध्या मामले में आ रहे फैसले को लेक उत्तर प्रदेश को छावनी में तब्दील कर दिया है। राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज 11 नवंबर तक बंद कर दिए गए हैं। राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। यही नहीं पूरे प्रदेश के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है।

फिलहाल अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा है। वहीं अयोध्या में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। राज्य में सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए वॉररुम तैयार किया गया है। ताकि किसी अफवाह को रोका जा सके। राज्य सरकार ने साफ किया है कि उपद्रवियों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा। लिहाजा सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने से बचे। सुप्रीम कोर्ट आज सुबह 10.30 पर अयोध्या मामले में फैसला सुनाएगा और ये फैसला पांच जजों की बेंच सुनाएगी।

राज्य सरकार ने किसी भी स्थिति ने निपटने के लिए तैनारियां कर रखी है। पूरे देश के साथ ही प्रदेश को भी अलर्ट पर रखा गया है। वहीं उत्तर प्रदेश को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राज्य के अलीगढ़ जिले में इंटरनेट सेवाओं को रोक दिया गया है। वहीं राज्य के डीजीजी ओपी सिंह ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा देगी। वहीं सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। अयोध्या और राज्य की सुरक्षा के लिए केंद्र ने उत्तर प्रदेश की मदद के लिए चार हजार अर्धसैनिक बल भेजे हैं।

वहीं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश 40 कंपनी अतिरिक्त सुरक्षा बल यूपी को मुहैया कराए गए हैं। राज्य के सभी स्कूलों को 11 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। संवेदनशील माने जाने वाले लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। फिलहाल अयोध्या की तरफ जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार को अयोध्या मंडल के कमिश्नर मनोज मिश्र, आइजी डॉ. संजीव गुप्त, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने मीडियाकर्मियों के साथ बैठक कर उनका सहयोग मांगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: सार्वजनिक विश्वविद्यालय में ‘समत्वम्’ कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर जोर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित