
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दूल्हे की गंदी हरकत की वजह से जयमाल स्टेज पर ही दुल्हन जोर-जोर से रोने लगी। घरवालों ने माजरा समझा तो पुलिस बुला ली। पुलिस आने के बाद शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया।पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पश्चिमी चंपारण से आई थी बारात
कुशीनगर के तुर्क पट्टी थाना अंतर्गत एक गांव में 6 मार्च को बिहार के पश्चिमी चंपारण से एक बारात आई थी। रात में तकरीबन 9:00 बजे पहुंची। बारात का कन्या पक्ष के लोगों ने स्वागत सत्कार किया। जलपान कराया। उसके बाद द्वार पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जयमाल का कार्यक्रम होना था। लड़का स्टेज पर दूल्हे की कुर्सी पर बैठा था। लड़की अपनी सहेलियों के साथ जैसे ही स्टेज पर पहुंची लड़के की अजीब हरकत देखकर दंग रह गई।
जयमाल डालने के दौरान असहज हो गई दुल्हन
लड़की ने पहले लड़के की हरकत को इग्नोर किया। जब जयमाल डालने की बारी आई और लड़का खड़े होकर लड़की के समीप गया तो उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। लड़के की हरकत देख लड़की असहज हो गई। लड़के के लड़खड़ाते पांव और मुंह से शराब की दुर्गंध से परेशान लड़की स्टेज पर ही जोर जोर से रोने लगी। उसे रोता देख उसके घरवाले पहुंच गए।
वर पक्ष ने कन्या पक्ष को दी शादी में खर्च रकम, फिर बिन दुल्हन लौटी बारात
प्रकरण जाना तो पुलिस को खबर दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बारातियों को रोक लिया गया। पुलिस दूल्हे और उसके पिता एवं मामा को लेकर खाने चली गई। जहां रात भर पंचायत चली। पंचायत में यात्रा हुआ कि वर पक्ष के लोग कन्या पक्ष को शादी में खर्च हुई रकम वापस करेंगे। वर पक्ष में इस निर्णय को माना और कन्या पक्ष को शादी में खर्च रकम वापस की। उसके बाद 7 मार्च को सुबह बिना शादी के ही बारात वापस चली गई।
ये भी पढ़ें....
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।