UP News: "EX विधायक" का शौक बना युवक को भारी, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 15, 2024, 01:53 PM IST
UP News: "EX विधायक" का शौक बना युवक को भारी, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

सार

अलीगढ़ के दांदो कस्बा निवासी पंकज यादव पुत्र रामवीर यादव ने लगभग 5 महीने पहले मेरठ के सपा नेता पिंटू राणा के बेटे से एक टाटा सफारी स्ट्रोम कार खरीदी थी। इसके अगले हिस्से के शीशे पर पूर्व विधायक लिखा था।

अलीगढ़। कहते हैं शौक बड़ी चीज होती है, लेकिन यही शौक जब गले की फांस बन जाती है, तो लोगों को अच्छा खासा नुकसान भी उठाना पड़ता है। ताजा वाकया अलीगढ़ के एक शौकीन युवक का है। युवक ने कुछ दिन पहले एक सेकेंड हैंड टाटा स्टोर्म सफारी कार खरीदी थी। कार के शीशे पर अगले हिस्से में मोटे अक्षरों में पूर्व विधायक लिखा था। यही पूर्व विधायक लिखना ही युवक के लिए फजीहत का कारण बन गया।

दिवंगत सपा नेता की 5 महीने पहले खरीदी थी कार
अलीगढ़ के दांदो कस्बा निवासी पंकज यादव पुत्र रामवीर यादव ने लगभग 5 महीने पहले मेरठ के सपा नेता पिंटू राणा के बेटे से एक टाटा सफारी स्ट्रोम कार खरीदी थी। इसके अगले हिस्से के शीशे पर पूर्व विधायक लिखा था। पंकज ने यह लोगों हटवाने के बजाय इसका दुरुपयोग करना शुरू कर दिया था।

टोल कर्मियों से लेकर पुलिस तक को करता था गुमराह
बताते चलें कि सपा नेता पिंटू राणा की आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वर्ष 2017 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दांदो के पंकज यादव ने उनके बेटे से सफारी कर को खरीद लिया था। पुलिस के अनुसार पंकज यादव हाईवे पर टोल प्लाजा पर लगने वाले टोल टैक्स से बचने के लिए पूर्व विधायक का लोगो हटवाया नहीं था। उसी पर वह ब्लैकमेलिंग करता था। इसकी शिकायत मिली थी।

पुलिस ने चालान ठोका, साथ में गाड़ी भी सीज कर दी
इस पर पुलिस ने 15 मार्च को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पंकज यादव की गाड़ी रोकी। पूछताछ की तो मामला फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस ने पंकज यादव पर 26,000 रुपए का चालान ठोक दिया।  साथ में उसकी गाड़ी भी चीज कर दी। थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक का कहना है कि युवक फर्जी पूर्व विधायक लिखकर गाड़ी को क्षेत्र में घूम रहा था। वह टोल कर्मियों और पुलिस वालों को भी चकमा देता रहता था। चेकिंग के दौरान उसकी धोखाधड़ी पकड़ी गई। जिसके बाद या कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें.....
Lok Sabha Elections 2024: देश में चुनावी शंखनाद कल, Election Commission करेगा तारीखों का ऐलान

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Result 2026: श्री गुरुकृपा विद्यासंकुल के सभी 28 विद्यार्थी सफल, 10 छात्रों को A1 ग्रेड
Gujarat Board Result 2026: रोज बड्स स्कूल के कॉमर्स छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्रों को A1 ग्रेड