
आगरा। सोचिए़! आप महज चंद घंटों बाद अपने बेटे के सिर पर सेहरा बांधने वाला हो। आप बारात लेकर निकलने की तैयारी में व्यस्त हो। तभी अचानक से कन्या पक्ष से ये खबर आए कि अब यह शादी नहीं हो सकती है। जाहिर सी बात है पहले तो यह मजाक लगेगा और बाद में शाकिंग। ऐसा ही एक प्रकरण हुआ, जिसे सुनने के बाद वर पक्ष के लोग शाक्ड रह गए। सबसे ज्यादा झटका तो दूल्हे को लगा। शादी तोड़ने की जो वजह बताई गई, वह दूल्हे के लिए बड़े झटकेदार थी।
डेढ़ साल पहले तय हुई थी शदी, 11 मार्च को रखी गई लगन
यूपी के एटा जनपद अंतर्गत जलेसर नगर अंतर्गत मोहल्ला सराय खानम निवासी दाऊदयाल के बेटे की शादी 13 मार्च को होनी थी। यह रिश्ता हाथरस जनपद के मिर्जापुर गांव निवासी अंजलि सिंह पुत्री अतर सिंह के साथ करीब ड़ेढ वर्ष पूर्व तय हुई थी।
12 मार्च को लड़की पक्ष ने फोन करके किया शादी से इनकार
11 मार्च को कन्या पक्ष की ओर से लड़के के घर जाकर सगाई और लगन की रश्म अदा की। जिसमें 13 मार्च काे शादी की तारीख रखी गई। वर पक्ष का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। 12 मार्च की शाम को कन्या पक्ष ने दाऊदयाल को फोन किया। फाेन पर कहा कि ये शादी नहीं हो सकती है। यह सुनकर दाऊदयाल को पहले लगा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन जब कॉलर ने गंभीरता से अपनी बात कही तो वह अवाक रह गए। घर में नात रिश्तेदार जमा हो गए थे। दाऊदयाल ने कन्या पक्ष को समझाया लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद दोनों पक्ष क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर के आवास पर पहुंच गए।
2 दिन की पंचायत के बाद दोनाें पक्ष हुए अलग
जहां घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। तहसील में दोनों पक्ष जुटे तो वहां दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। कन्या पक्ष ने शादी से मना करने की जो वजह बताई वह हास्यास्पद भी है और चौंकाने वाली भी है। कन्या पक्ष के लोगों ने कहा कि लड़की ने यह कहकर शादी करने से मना कर दिया है कि लड़का बहुत पतला है। 13 मार्च के बाद 14 मार्च को थाने में दोनों लोग गए। वहां भी कुछ नहीं हुआ। आखिरकार 14 मार्च को विधायक संजीव दिवाकरके हस्तक्षेप के बाद समझौता हुआ और रिश्ता टूट गया। दोनों पक्षों ने शादी के पहले एक दूसरे को जो-जो भी सामान, गहने व नकदी दी थी। सब एक दूसरे को वापस करेंगे। काेतवाली पुलिस के सामने कोई कानूनी कार्रवाई न करने का वायदा भी किया गया। इसके बाद दोनों रिश्ता टूट गया। इंस्पेक्टर कोतवाली आरके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है।
ये भी पढ़ें.....
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।