mynation_hindi

UP News: स्वागत बारात, द्वारपूजा, जयमाल...दुल्हन ने किया 7 फेरे से इंकार, शर्मिंदा होकर लौटा दूल्हा

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 15, 2024, 04:02 PM IST
UP News: स्वागत बारात, द्वारपूजा, जयमाल...दुल्हन ने किया 7 फेरे से इंकार, शर्मिंदा होकर लौटा दूल्हा

सार

यूपी के संभल जिले में स्टेज पर जय माल के दौरान दूल्हे की गलत हरकत की वजह से नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस और पंचायत में बहुत कोशिश की, लेकिन दुल्हन किसी भी सूरत में आपत्तिजनक व्यवहार करने वाले दूल्हे के साथ 7 फेरे लेने को तैयार नहीं हुई।

संभल। यूपी के संभल जिले में स्टेज पर जय माल के दौरान दूल्हे की गलत हरकत की वजह से नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस और पंचायत में बहुत कोशिश की, लेकिन दुल्हन किसी भी सूरत में आपत्तिजनक व्यवहार करने वाले दूल्हे के साथ 7 फेरे लेने को तैयार नहीं हुई। नतीजा बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई।लौटने से पहले कन्या पक्ष ने दूल्हे के घर वालों से शादी में किए गए खर्च की पूरी की पूरी रकम भी वसूली।

जयमाल के बाद दूल्हे ने की आपत्तिजनक हरकत
संभल जिले के असमोली थाना अंतर्गत 14 मार्च की रात बारात आई थी। बारातियों का लड़की पक्ष के लोगों ने खूब स्वागत सत्कार किया। द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन पहुंच गए। रीति रिवाज का पालन करने के बाद जयमाल हुआ। जैसे ही वर कन्या ने एक दूसरे को जयमल पहनाया, दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा लिया और आपत्तिजनक हरकत करने लगा। दूल्हे के व्यवहार को देखकर दूल्हन तो एक पल के लिए अवाक रह गई। सबके सामने वह खुद को अपमानित महसूस करने लगी। उसकी गोद से किसी तरह उतरने के बाद दूल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। 

नाराज दुल्हन ने किया इंकार, शादी टूटी, हर्जाना भरकर खाली हाथ लौटे बाराती
उसके इस व्यवहार से नाराज दुल्हन पहले तो चिल्लाई, फिर स्टेज से उठकर चली गई और शादी करने से इनकार कर दिया। जिस घराती और बाराती पक्ष के लोग परेशान हो गए। दुल्हन को मनाने की बहुत कोशिश हुई। पंचायत के लोग इकट्ठा हुए। पुलिस आई। रात भर पंचायत चली, लेकिन लड़की किसी भी सूरत में शादी के लिए तैयार नहीं हुई। आखिरकार बार पक्ष ने दूल्हे पक्ष को शादी में खर्च हुए 2.87 लख रुपए नगर और सामान बतौर हरियाणा वापस किया उसके बाद बिना दुल्हन के बारात लौट गई।

ये भी पढ़ें.....

UP News: लगन, दूल्हा और बारात, 24 घंटे पहले दूल्हन का शादी से इनकार, मना करने की वजह Shocking

 

PREV

Recommended Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण