गुजरात के गिर में शेरों को बचाने के लिए टीकाकरण शुरु

Published : Oct 08, 2018, 10:00 AM IST
गुजरात के गिर में शेरों को बचाने के लिए टीकाकरण शुरु

सार

वन अधिकारियों ने बताया था कि इस अभयारण्य में एक महीने से भी कम समय में 23 शेरों की मौत हो गयी। उनमें से ज्यादातर शेर ‘कैनाइन डिस्टेंपर’ विषाणु (सीडीवी) और प्रोटोजोआ संक्रमण से मरे। 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को कहा कि गिर अभयारण्य के शेर सुरक्षित हैं और उन्हें यहां से स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। 

इससे पहले गुजरात के वन विभाग ने गिर अभयारण्य में शेरों को घातक विषाणु से बचाने के लिए टीकाकरण शुरु किया। इसी विषाणु की वजह से हाल में कई शेरों की जान चली गयी। 

वन अधिकारियों ने बताया था कि इस अभयारण्य में एक महीने से भी कम समय में 23 शेरों की मौत हो गयी। उनमें से ज्यादातर शेर ‘कैनाइन डिस्टेंपर’ विषाणु (सीडीवी) और प्रोटोजोआ संक्रमण से मरे। 

रूपाणी ने जूनागढ़ जिले के बिल्खा में संवाददाताओं को बताया, ‘‘गिर में स्थिति नियंत्रण में है और शेर जंगल में पूरी तरह सुरक्षित हैं। राज्य सरकार संवेदनशील है और शेरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। शेरों को यहां से स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।' 

जूनागढ़ में गिर जंगल स्थित है। सीडीवी घातक विषाणु समझा जाता है और पूर्वी अफ्रीका के जंगलों में अफ्रीकी शेरों की आबादी में 30 फीसद गिरावट के लिए उसे ही जिम्मेदार माना जाता है।

जूनागढ़ जिला वन विभाग के सरकारी ट्विटर हैंडल पर जूनागढ़ वन्यजीव के मुख्य वन संरक्षक ने ट्वीट किया, ‘‘मानक प्रोटोकोल के अनुसार सघन पशुचिकित्सा के तहत अलग किये गये शेरों का टीकाकरण आरंभ हुआ है। शीर्ष राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शेर विशेषज्ञों की राय ली गयी है। सरकार शेरों की सुरक्षा के लिए फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। ’’ 

गिर अभयारण्य जूनागढ़ वन विभाग के क्षेत्राधिकार में ही आता है।

गांधीनगर में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि जो शेर वन विभाग के संरक्षण में हैं, फिलहाल केवल उन्हें ही टीका लगाया जा रहा है। 

उच्चतम न्यायालय ने अप्रैल, 2013 में गुजरात से पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कुनो पालपुर वन्य अभयारण्य में शेरों के स्थानांतरण के कार्य को देखने के लिए समिति गठित की थी लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। 

गिर के जंगल में हाल में शेरों के मौत के बाद से उन्हें स्थानांतरित किए जाने की मांग उठने लगी है। 2015 में किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक गिर के जंगल में 523 शेर थे। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण