पुलिस की गिरफ्त में आया यूपी का मोस्ट वांटेड विकास दुबे, उज्जैन के महाकाल मंदिर से हुई गिरफ्तारी

Published : Jul 09, 2020, 10:40 AM ISTUpdated : Jul 09, 2020, 10:47 AM IST
पुलिस की गिरफ्त में आया यूपी का मोस्ट वांटेड विकास दुबे,  उज्जैन के महाकाल मंदिर से हुई गिरफ्तारी

सार

कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे आखिरकार गिरफ्त में आ ही गया। वह पिछले एक सप्ताह से लगातार छिप रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने पूरी टीम लगाई थी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस का मोस्ट वांटेड और कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त आ गया है। उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और यूपी पुलिस से कस्टडी में लेने के लिए उज्जैन जा रही है। जाकनारी के मुताबिक मंदिर के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी और उसके घेर के पकड़ लिया गया।


कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे आखिरकार गिरफ्त में आ ही गया। वह पिछले एक सप्ताह से लगातार छिप रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने पूरी टीम लगाई थी। वहीं जानकारी के मुताबिक  वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में संरेंडर करना चाहता था लेकिन इससे पहले पुलिस को वहां के सुरक्षा गार्ड ने जानकारी दे दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिसवाले विकास को पकड़ कर ले गए हैं।

वहीं यूपी पुलिस ने आज सुबहएक एनकाउंटर में विकास दुबे के दो और साथियों प्रभात मिश्रा और बउअन को मार गिराया था। प्रभात को फरीदाबाद से गिरफ्तार करके रिमांड पर लाया जा रहा था लेकिन पुलिस का कहना है कि उसने पुलिस के हथियार छिनकर भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारा गया।  वहीं इस घटना में पुलिस के दो जवान घायल हे गए। प्रभात विकास दूबे का करीबी था और बिकरु गांव का ही रहने वाला था।

वहीं बुधवार को राज्य के डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा था कि कानपुर की घटना में जो लोग भी शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पिछले हफ्ते से लेकर पुलिस ने विकास दूबे के कई साथियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आज उज्जैन पुलिस द्वारा विकास दूबे को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को बड़ी राहत मिली है। वहीं माना जा रहा है कि अब पुलिस उसकी रिमांड लेने के लिए मध्य प्रदेश जाएगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम