यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर इस बेटी ने कहा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

Published : Sep 09, 2018, 12:45 AM IST
यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर इस बेटी ने कहा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

सार

जींद के सुदकन खुर्द गाव के छोटे से किसान परिवार की बेटी विकास राणा ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अलब्रुश को फतेह कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। विकास राणा ने 5642 मीटर की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया।

विकाश राणा ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा भारत की बेटियां हर ऊंचाई हासिल कर सकती है जरूरत है बस उन्हें घर से बाहर निकालने की।


जींद की इस बेटी को हरियाणा की एक मात्र स्कीईंग प्लेयर होने का गौरव भी प्राप्त है। विकास राणा इस चोटी को फतेह करने के बाद अब स्कीईंग में भी भाग लेंगी।

इससे पहले विकास राणा अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो भी फतेह कर चुकी है। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड भी इनके नाम है।


26 वर्षीय विकास राणा 2011 से लगातार इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय है।इसके अलावा जापान में स्कीईंग में वो भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश