आप और बीजेपी में मतदाता पहचान पत्र की जंग

Published : May 02, 2019, 12:52 PM IST
आप और बीजेपी में मतदाता पहचान पत्र की जंग

सार

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता के खिलाफ दो वोटर आईडी रखने की शिकायत दर्ज कराई है। इसपर दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने भी संज्ञान ले लिया है।  

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल द्वारा दो मतदाता पहचान पत्र रखने के मामले में दायर याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना द्वारा एक शिकायत पर संज्ञान लिया है। 

अदालत ने इस मामले में  संबंधित रिकार्ड लाने के लिए उत्तर प्रदेश और दिल्ली के राज्य चुनाव आयोग को समन जारी किया। यह समन मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट शेफाली बरनाला टण्डन ने जारी किया है। कोर्ट 3 जून को अगली सुनवाई करेगा। 

यह याचिका दायर करने वाले बीजेपी नेता हरीश खुराना का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास गाजियाबाद के साहिबाबाद और चांदनी चौक के सिविल लाइंस दोनों जगह से वोटर कार्ड है। 

दरअसल भाजपा नेता की तरफ से सुनीता केजरीवाल के खिलाफ दायर की गई याचिका आम आदमी को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार आतिशि ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप लगाया है।

उन्होंने गंभीर के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है। आतिशी ने सेक्शन 155(2) के तहत कोर्ट में शिकायत दर्ज कर मामले की पुलिस जांच कराने की मांग की है। 
आतिशी के मुताबिक, गौतम गंभीर के नाम पर एक राजेंद्र नगर तो दूसरे करोल बाग की वोटर आईडी कार्ड है।

अब बीजेपी ने भी मुख्यमंत्री की पत्नी पर बिल्कुल इसी तरह के आरोप लगाए हैं। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम