छठे चरण के लिए सात राज्यों में मतदान शुरू, 59 सीटों पर 979 प्रत्याशियों की किस्मत आज बंद होगी ईवीएम में

Published : May 12, 2019, 08:37 AM IST
छठे चरण के लिए सात राज्यों में मतदान शुरू, 59 सीटों पर 979 प्रत्याशियों की किस्मत आज बंद होगी ईवीएम में

सार

आज हो रहे मतदान में जिन नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। इसमें केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन, समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, गौरम गंभीर , शीला दीक्षित, मनोज तिवारी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज नेता प्रमुख हैं। आज इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी और 23 मई को खुलेगी। आज सुबह से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को कतार देखने को मिल रही है।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, मध्यप्रदेश और बिहार की 8-8 सीटें, दिल्ली की सभी 7 सीट और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में जनता 979 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अपने वोट के जरिए करेगी।

आज हो रहे मतदान में जिन नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। इसमें केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन, समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, गौरम गंभीर , शीला दीक्षित, मनोज तिवारी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज नेता प्रमुख हैं।

आज इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी और 23 मई को खुलेगी। आज सुबह से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को कतार देखने को मिल रही है। बीजेपी के पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी गौतम गंभीर ने पुराने राजेन्द्र नगर में वोट डाला तो भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मंदिर में दर्शन कर मतदान केन्द्र में जाकर मतदान किया।

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी हरियाणा के गुरुग्राम में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज इस चरण में सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल में हो रही चुनावी हिंसा को लेकर चुनाव आयोग सख्त है। लिहाजा राज्य के मतदान केन्द्रों में केन्द्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल