mynation_hindi

शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी को फिल्म राम जन्मभूमि न रिलीज करने की धमकी मिली

Published : Nov 22, 2018, 11:19 AM IST
शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी को फिल्म राम जन्मभूमि न रिलीज करने की धमकी मिली

सार

 वसीम रिजवी ने आरोप लगाया कि उन्हें अयोध्या पर केंद्रित उनकी फ़िल्म "राम जन्म भूमि" को रिलीज़ नहीं करने के लिए धमकी मिली है। 

लखनऊ—अयोध्या में राम मंदिर बनाने का समर्थन करने और अयोध्या पर केंद्रित "राम जन्म भूमि" फ़िल्म बनाने को लेकर शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को धमकी मिल रही है। वसीम रिजवी ने आरोप लगाया कि उन्हें अयोध्या पर केंद्रित उनकी फ़िल्म "राम जन्म भूमि" को रिलीज़ नहीं करने के लिए धमकी मिली है। 

रिजवी ने पत्रकारों से कहा, " मुझे फ़िल्म नहीं रिलीज़ करने के लिए तोराब नियाज़ी नामक एक व्यक्ति से धमकी मिली है, मैं इस संबंध में कल पुलिस से शिकायत करूंगा।" अयोध्या में मंदिर निर्माण की वकालत कर रहे उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रिजवी ने इस मुद्दे पर फिल्म ‘‘राम जन्मभूमि’’ बनाई है। उसका ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया गया था।

सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रिजवी ने अभिनय भी किया है। उन्होंने दावा किया कि मुगल वंश के संस्थापक बाबर के कुछ भटके हुए समर्थक 16वीं सदी में अयोध्या में मीर बाकी द्वारा बनाए गए विवादित ढांचे के नाम पर देश का माहौल खराब कर रहे हैं।

रिजवी ने कहा कि मीर बाकी शिया था, लिहाजा बाबरी मस्जिद शिया वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति है। बोर्ड का अध्यक्ष होने के नाते वह इस जमीन पर अपना दावा छोड़ रहे हैं और मंदिर बनाने की मांग कर रहे हैं।
करीब सवा दो घंटे की इस फिल्म में मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, नाजनीन पाटनी, राजवीर सिंह ने अहम किरदार निभाये हैं।
 

PREV

Latest Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित