mynation_hindi

धोखा मिलने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के किए टुकड़े, उसकी बिरयानी बनाकर कर्मचारियों को खिलाई

Published : Nov 22, 2018, 10:47 AM IST
धोखा मिलने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के किए टुकड़े, उसकी बिरयानी बनाकर कर्मचारियों को खिलाई

सार

मोरक्को में रहने वाली एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े कर के उसकी बिरयानी बनाई और फिर  अपने कर्मचारियों को खिला दिए।

मोरक्को में रहने वाली एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े कर के उसकी बिरयानी बनाई और फिर  अपने कर्मचारियों को खिला दिए। यह मामला संयुक्त अरब अमीरात का है। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को  इसलिए काट डाला क्योंकि वह किसी दूसरी महिला के साथ संबंध बना रहा था और जल्द ही शादी भी करने वाला था। 

महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात सालों से रह रही थी। लेकिन जब उसे पता चला की उसके बॉयफ्रेंड का चक्कर किसी और के साथ चल रहा हैं और वह जल्द शादी भी करने वाला है तो यह बात महिला को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुई और उसकी हत्या कर दी, उसके बाद उसने उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

इस मामले की जांच कर रहे प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि जब महिला को पता चला कि उसका ब्वॉयफ्रेंड किसी दूसरी महिला से शादी करने की योजना बना रहा है तभी से वह उसे मारने की योजना बनाने लग गई थी।   

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मौका देखकर बॉयफ्रेंड को मारा फिर उसके शरीर के टुकड़े किए और फिर इसे टुकड़े करने के लिए ब्लेंडर की मदद ली। इसके बाद महिला ने उसके मांस को पकाया और अपने घर के पास काम करने वाले पाकिस्तानी कर्मचारियों को खिला दिया।  

रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला ने पारंपरिक गल्फ डिश तैयार की थी जो बिरयानी जैसी ही होती है। मामले का खुलासा तब हुआ जब मारे गए युवक के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बॉयफ्रेंड का भाई जब महिला के घर पहुंचा को उसे घर के बाहर निकाल दिया और कहा कि वह उसके भाई को नहीं जानती है।

महिला ने जब भाई के साथ ऐसा बर्ताव किया तो उसने पुलिस में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को जांच में महिला के घर के ब्लेंडर में इंसानी दांत मिले, जिसका डीएनए टेस्ट कराया गया। जांच में मृत व्यक्ति से वह दांत मैच हो गया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने गुस्से में उसकी हत्या की थी। महिला ने बताया कि वह उसकी काफी सालों से आर्थिक मदद भी कर रही थी, लेकिन जब उसने उसे धोखा दिया तो यह बात उससे बर्दाश्त  नहीं हुई और उसे उसने मार दिया। 

PREV

Latest Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित