त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है पश्चिम बंगाल पुलिस

Published : Dec 09, 2018, 06:07 PM IST
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है पश्चिम बंगाल पुलिस

सार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव पश्चिम बंगाल के कूचबेहार का दौरा करने वाले थे। लेकिन उनका दौरा रद्द करना पड़ा। क्योंकि पश्चिम बंगाल पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से नहीं लिया। 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब को जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था हासिल है। वह दो दिन पहले यानी सात दिसंबर को कूचबेहार का दौरा करने वाले थे।

 
उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए त्रिपुरा से डीएसपी स्तर का एक अधिकारी पश्चिम बंगाल के कूचबेहार गया था। लेकिन ममता सरकार के अधिकारियों ने उसकी बहुत उपेक्षा की। 


त्रिपुरा के पुलिस अधिकारी से ढंग से बात भी नहीं की गई और उसे सुरक्षा व्यवस्था के बारे में कोई जानकारी नहीं प्रदान की गई। उनसे कहा गया कि इस दौरे पर अदालत में सुनवाई चल रही है। 


इस बारे में त्रिपुरा के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को एक शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें इस बारे में उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी कूचबेहार का दौरा करने वाले थे। लेकिन उन्हें भी अपना दौरा रद्द करना पड़ा। 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल