खतरनाक तूफान में बदल सकता है साइक्लोन फानी, ओडिशा तट की ओर बढ़ा

Published : Apr 30, 2019, 10:12 AM ISTUpdated : Apr 30, 2019, 12:51 PM IST
खतरनाक तूफान में बदल सकता है साइक्लोन फानी, ओडिशा तट की ओर बढ़ा

सार

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार तक यह तूफान ‘बेहद खतरनाक चक्रवात’ का रूप ले सकता है। सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा है।  

केन्द्रीय मौसम विभाग ने चेतावनी  दी है कि बंगाल की खाड़ी में जारी चक्रवात फानी सोमवार की शाम तक गंभीर हो गया है और अब यह ओडिशा तट की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है. 

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार तक यह तूफान ‘बेहद खतरनाक चक्रवात’ का रूप ले सकता है। सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा है।

रात नौ बजे के बुलेटिन में आईएमडी के चक्रवात चेतावनी खंड ने बताया कि अभी यह तूफान श्रीलंका में त्रिनकोमाली से करीब 620 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व और चेन्नई से 700 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व तथा मछलीपट्टनम से 900 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है ।

 

बुलेटिन में कहा गया कि इसके एक मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है।

निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन फानी लंबी यात्रा कर चुका है और अभी भी इसके आगे दिशा में बढ़ने की स्थिति स्पष्ट नहीं है. पहले जहां शुरुआती रुझान से कयास लगाया जा रहा था कि तूफान तमिलनाडु के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ते हुए जमीन छू सकता है वहीं बाद में संकेत मिला कि यह तूफान अपनी दिशा में परिवर्तन करते हुए बांग्लादेश की तरफ मुड़ सकता है.

अब स्काइमेट ने सैटेलाइट के जरिए दावा किया है कि साइक्लोन फानी नई दिशा की तरफ बढ़ रहा है और यह अगले 24 से 48 घंटों के दौरान ओडिशा और तटीय आंध्रप्रदेश की तरफ रुख कर सकता है. तूफान की मौजूदा चाल के मुताबिक कलिंगपट्टनम, गोपालपुर, पुरी और परादीप के क्षेत्रों में तूफान फानी जमीन छू सकता है.
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल