बंगाल के सतगछिया में सांप्रदायिक तनाव, महिलाओं का आरोप, घरों में फेंके गए बम

Published : May 13, 2019, 07:45 PM ISTUpdated : May 13, 2019, 07:48 PM IST
बंगाल के सतगछिया में सांप्रदायिक तनाव,  महिलाओं का आरोप, घरों में फेंके गए बम

सार

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पुलिस भी पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बनी रही। जब उन्होंने इन हमलों का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।

सतगछिया। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले पश्चिम बंगाल के सतगछिया में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। आरोप है कि 11 मई को यहां के एक बहुसंख्यक इलाके में समुदाय विशेष के लोगों ने हमलाकर कई लोगों को घायल कर दिया। दुकानों में तोड़फोड़ और कई घरों में आगजनी की गई। पीड़ितों को आरोप है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। 

"

बताया जाता है कि यहां खासतौर पर बहुसंख्यकों को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कई लोगों को इन हमलों में चोटें आई हैं। पीड़ित महिलाओं ने कहा कि 'हम हिंदू हैं और वे हमें मार रहे हैं। दूसरे धर्म के होने के कारण वे ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को भी पीटा।' 

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पुलिस भी पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बनी रही। जब उन्होंने इन हमलों का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। यह पूछे जाने पर कि क्या वहां महिला पुलिस नहीं थी, इस सवाल पर महिलाओं ने कहा, वहां महिला पुलिस नहीं थी। पुरुष पुलिसवाले भी महिलाओं को पीट रहे थे। पीड़ित महिलाओं का कहना था कि अगर हमें ऐसे मारा जाएगा तो हम यहां कैसे रहेंगे। जब उनसे पूछा गया कि कितने घरों में आगजनी हुई है? तो उन्होंने कहा कि हमलावरों ने कई घरों को निशाना बनाया। उन्होंने घरों के अंदर बम फेंके।

"

यह इलाका डायमंड हार्बर लोकसभा के तहत आता है। इस लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें फालटा, सतगछिया, बिष्णुपुर, महेशतला, बज बज, मेटियाब्रुज और डायमंड हार्बर शामिल हैं। फिलहाल इस लोकसभा क्षेत्र से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सांसद हैं। यहां 19 मई को चुनाव होना है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल