दुबई के शाह की भागी पत्नी हया का जानें क्या है भारत कनेक्शन

Published : Aug 27, 2019, 08:10 PM ISTUpdated : Aug 27, 2019, 08:41 PM IST
दुबई के शाह की भागी पत्नी हया का जानें क्या है भारत कनेक्शन

सार

असल में ये कोठी हया ने अपने पति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से लिए गए पैसे(चोरी किए गए) से खरीदी है। क्योंकि हया अकसर शाह से दबाव बनाकर पैसे लेती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हया ने पश्चिम लंदन के केंसिंग्टन पैलेस के पास 85 मिलियन डॉलर में ग्रीन पैलेस हवेली को खरीदा था।

नई दिल्ली। दुबई के प्रधानमंत्री और वहां के शाह शेख मोहम्मद बिन राशिद अल कतूम की भागी पत्नी हया के साथ तलाक का मामला लंदन कोर्ट में चल रहा है। जार्डन के किंग अब्दुल्ला की सौतेली बहन हिया का भारत ये भी कनेक्शन है। हालांकि हया कभी भारत नहीं आई। लेकिन लंदन में जिस बंगले में वह रह रही हैं। वह अप्रवासी भारतीय अरबपति लक्ष्मी निवास मित्तल की कोठी है। जिसे हया ने 85 मिलियन डॉलर में खरीदा था। इस कोठी को खरीदे जाने की जानकारी उसके पति को नहीं थी। जबकि शाह की लंदन में कई कोठियां हैं।

असल में ये कोठी हया ने अपने पति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से लिए गए पैसे(चोरी किए गए) से खरीदी है। क्योंकि हया अकसर शाह से दबाव बनाकर पैसे लेती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हया ने पश्चिम लंदन के केंसिंग्टन पैलेस के पास 85 मिलियन डॉलर में ग्रीन पैलेस हवेली को खरीदा था। इस कोठी को हया ने 2017 में भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी मित्तल से 85 मिलियन डॉलर में लंदन के केंसिंग्टन में खरीदा था।

इस कोठी की डील एक रियल स्टेट एजेंटे के जरिए हुई थी। हालांकि जब तीन महीने पहले हया दुबई से लंदन अपने बॉडीगार्ड के साथ भागी थी उस वक्त वह अपने साथ 271 करोड़ रुपये लेकर भागी थी। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि उसकी मदद उसके सगे भाई और जार्डन के किंग के सौतेले भाई ने की। हालांकि जार्डन के किंग ने दुबई से किसी भी तरह की दुश्मनी से बचने के लिए हया की मदद नहीं की। हालांकि हया के भाग जाने के बाद जार्डन के किंग अब्दुल्ला ने दुबई के शाह से मुलाकात की थी।

लंदन में रायल फैमिली ने की मदद

हालांकि पहले ये कहा जा रहा था कि जर्मनी ने हया को भगाने में मदद की। लेकिन अब जो राज खुल रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जर्मनी ने हया की कोई मदद नहीं की बल्कि उसकी मदद ब्रिटेन की महारानी और उसके परिवार के लोगों ने की। क्योंकि हया के रॉयल फैमिली के साथ अच्छे संबंधों रहे हैं। जिसके कारण उसे ब्रिटेन में शरण मिली है।

हया के बॉडीगार्ड ने लगाए थे आरोप

असल में कुछ दिन पहले हया के बॉडीगार्ड रसेल फ्लावर ने आरोप लगाया था कि हया ने शाह को अपनी सेक्स इच्छाओं को पूरा न पाने के कारण छोड़ा था। फ्लावर ने कहा कि हया के साथ उसका कोई प्रेम संबंध नहीं हैं बल्कि वह हया के लिए सेक्स जरूरतों को पूरा करने वाला खिलौना है और अब उसका हया से कोई संबंध नहीं है। क्योंकि अब हया का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध बन गए हैं। रसेल भी विवाहित है और उसका भी परिवार है। हालांकि ये कहा जाता है कि हया से नजदीकियों के कारण उसकी पत्नी से उसे छोड़ दिया है।

ये खबर भी पढ़े:-दुबई के शाह की भागी पत्नी हया को मिला नया प्रेमी, पूर्व प्रेमी ने शाह-हया की सेक्स लाइफ पर किया सबसे बड़ा खुलासा

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश