क्यों दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मान ली हार, पायलट क्यों बोले नहीं मिलेगी पार्टी को जीत

Published : Jan 27, 2020, 07:01 PM IST
क्यों दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मान ली हार, पायलट क्यों बोले नहीं मिलेगी पार्टी को जीत

सार

सचिन पायलट ने दावा किया है कि चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जीत नहीं मिल सकता है। जबकि राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। पायलट का बयान चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि भले ही पार्टी में दिल्ली में कितने ही दावे क्यों न कर ले वह भाजपा और आप से मजबूत स्थिति में नहीं है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार जोरों पर चल रहा है। कांग्रेस पार्टी भी चुनावों में जोर शोर से उतर रही है और वह राज्य के 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लेकिन चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार औ राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी और भाजपा सत्ता से दूर रहेगी। जबकि कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता से बाहर है।

राज्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने दावा किया है कि चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जीत नहीं मिल सकता है। जबकि राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। पायलट का बयान चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि भले ही पार्टी में दिल्ली में कितने ही दावे क्यों न कर ले वह भाजपा और आप से मजबूत स्थिति में नहीं है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में एक भी सीट नहीं मिली थी। जबकि कई जगहों पर वह भाजपा के मुकाबले काफी पीछे थी।

जबकि उस वक्त दिल्ली में कांग्रेस के पास शीला दीक्षित जैसा बड़ा नाम था। वहीं पायलट ने कहा कि राज्य भाजपा भी सत्ता के करीब नहीं पहुंचेगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे के बल पर चुनाव नहीं जीता जा सकता है। दिल्ली में कांग्रेस ने लगातार 15 साल तक राज किया था लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में उसे एक भी सीट नहीं मिली थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को इसके परिणाम घोषित होंगे। लेकिन सचिन पायलट ने पार्टी की जमीन हकीकत की पोल चुनाव  परिणाम से पहले ही खोल दी है। सचिन पायलट दिल्ली में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में हैं और पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों में उनका नाम भी शामिल किया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार