जमानत की शर्तें तोड़ी, विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को 50 हफ्ते की सजा

Published : May 01, 2019, 05:00 PM ISTUpdated : May 01, 2019, 05:05 PM IST
जमानत की शर्तें तोड़ी, विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को 50 हफ्ते की सजा

सार

असांजे ने कोर्ट में कहा, 'मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें लगता है कि मैंने उनका अपमान किया। मैंने अपना केस रख दिया है। मैंने खुद को भयानक परिस्थितियों से घिरा पाया और वही किया जो मुझे लगा कि ये करना ठीक रहेगा। 

विकीलिक्स के संस्थापक जूलियन असांजे (47) को 2012 में मिली जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में दोषी पाया गया है। उन्हें लंदन की एक अदालत ने 50 सप्ताह की सजा सुनाई है। असांजे को 11 अप्रैल को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया था। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे ने 2012 से लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले रखी थी। 

असांजे को बुधवार को लंदन की एक अदालत में पेश किया गया। स्वीडन की दो महिलाओं ने उनपर रेप और यौन शोषण के आरोप लगाए थे और इस केस में प्रत्यर्पण से बचने के लिए असांजे ने इक्वाडोर दूतावास को अपना ठिकाना बना रखा था। हालांकि, बाद में स्वीडन ने असांजे पर से सेक्स अपराध से जुड़े मामले को हटा दिया था। इसके बावजूद असांजे दूतावास में ही बने रहे क्योंकि जमानत खत्म होने पर लंदन में उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटकी रही थी। बीते साल 12 दिसंबर से उन्हें इक्वाडोर की नागरिकता मिल गई थी। अब इक्वाडोर ने असांजे को दी गई शरण वापस ले ली है। राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो की सरकार के इस फैसले की जानकारी विदेश मंत्री जोस वालेंसिया ने दी है। वालेंसिया ने कहा कि इक्वाडोर सरकार ने 2017 में असांजे को दी गई नागरिकता को विभिन्न अनियमितताओं के कारण वापस ले लिया था। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, असांजे ने कोर्ट में कहा, 'मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें लगता है कि मैंने उनका अपमान किया। हालांकि, मैंने अपना केस रख दिया है। मैंने खुद को भयानक परिस्थितियों से घिरा पाया और वही किया जो मुझे लगा कि करना ठीक रहेगा। 

यह भी पढ़ें - विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे गिरफ्तार, इक्वाडोर के लंदन दूतावास में 7 साल से ले रखी थी शरण

2010 में टाइम मैगजीन की तरफ से 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुने गए असांजे ने बड़ी संख्या में अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक कर तहलका मचा दिया था। उनपर 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी हस्तक्षेप का आरोप लगा। विकिलीक्स ने डेमोक्रैट कैंडिडेट हिलरी क्लिंटन की टीम की कई ऐसे गोपनीय मेल सार्वजनिक कर दिए थे जो चुनावी अभियान से जुड़े थे। 

क्या है विकीलीक्स

विकीलीक्स की स्थापना 2006 में ऑस्ट्रेलिया में जन्मे असांजे ने की थी। सबसे पहले 2007 में इसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर तब खींचा जब इसने ग्वांतानामो बे में रह रहे अमेरिकी जेल गार्ड्स के लिए बने नियमों को जारी किया। इसके बाद 2010 में विकीलीक्स ने तब उड़ान भरी जबकि द न्यू यॉर्क टाइम्स, द गार्जियन, डेर स्पाइगेल, ले मोंडे और अल पाइस के साथ काम किया और लाखों गोपनीय राजनीतिक दस्तावेजों को पब्लिश किया। अभी तक विकीलीक्स ने राजनीतिज्ञों, सरकारों और संगठनों से जुड़े एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेज और विश्लेषण लीक किए हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम