क्या 2019 में एनडीए का हिस्सा होगी शिबू सोरेन की झामुमो ?

Published : Jan 11, 2019, 07:53 PM IST
क्या 2019 में एनडीए का हिस्सा होगी शिबू सोरेन की झामुमो ?

सार

भारतीय जनता पार्टी शिबू सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा पर डोरे डाल रही है। उनके 75वें जन्मदिन पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शिबू सोरेन से नजदीकी दिखाई है।

यह बात सभी जानते हैं कि 2019 चुनाव को देखते हुए बीजेपी अपने कुनबे यानी एनडीए को और बड़ा करना चाहती है।

शायद यही वजह है कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने जेएमएम के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को फोन और ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी।  

रघुवर दास ने ट्वीट करके कहा कि ‘दुमका से लोकसभा सांसद श्री शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’

शिबू सोरेन को दिशोम गुरु के नाम से भी जाना जाता है और झारखंड के आदिवासी बहुत संथाल परगना इलाके में उन्हें बहुत सम्मान हासिल है।

अलग झारखंड राज्य के लिए हुए आंदोलन में भी शिबू सोरेन की अहम भूमिका रही थी।  

उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा इस आदिवासी राज्य में तगड़ी पैंठ रखती है और मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा उन्हें वोट देता है। 

यही वजह है कि बीजेपी शिबू सोरेन को अपने पाले में रखना चाहती है। मुख्यंमत्री रघुबर दास का शिबू सोरेन के जन्मदिन पर आगे बढ़कर बधाई देना बीजेपी की ओर से बढ़ाया गया कदम माना जा रहा है। 
 

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली