डॉक्टर ने की शहीद की पत्नी से छेड़खानी

शहीद की पत्नी से की इलाज के दौरान छेड़खानी, डॉक्टर के खिलाफ हुई एफआईआर

WOMAN FILE REPORT AGAINST DOCTOR

डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। उसी डॉक्टर ने अपनी हदों को तोड़ दिया है। यूपी के देवरिया जनपद का सदर कोतवाली क्षेत्र, इस जनपद के प्रख्यात चिकित्स्क डॉक्टर चंद्रभान मिश्र के खिलाफ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप यह है कि महिला का इलाज़ करते समय डॉक्टर चंद्रभान ने छेड़खानी की।

जब महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची तो पूछताछ के दौरान पता चला कि यह महिला देश के लिए शहीद हुए जवान की पत्नी थी।  महिला ने शिकायत दर्ज करवाने के बाद कहा कि वह नहीं चाहती कि आगे भी किसी भी महिला के साथ ऐसा हो इस लिए उसने डॉक्टर की करतूत सबके सांने लाने का फैसला किया।   

डॉक्टर चंद्रभान मिश्रा पर इस तरह का आरोप पहली बार नहीं लगा है डॉक्टर का विवादों से पुराना नाता रहा है। डाक्टर चंद्रभान का क्लिनिक सीसी रोड पर है जो काफी बड़ा है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने  डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। वहीं डाक्टर के बचाव में शहर के कई  डॉक्टर देर रात कोतवाली में जमे रहे पर पीड़िता महिला नहीं मानी।

डॉक्टर चंद्रभान ने अपने बचाव में कहा कि सभी आरोप निराधार है और यह उसके खिलाफ साजिश बनाई गयी है। डॉक्टर ने यह भी कहा कि राधेश्याम शुक्ल नाम के व्यक्ति से उनका विवाद हुआ था उसी का बदला लेने के लिए महिला ने उनपर झुठे आरोप लगा रही है।
 

vuukle one pixel image
click me!