दिनदहाड़े सिर कुचलकर महिला की हत्या, घर में बिखरा मिला सामान, पुलिस को लूट की आशंका

Published : Jul 18, 2019, 06:12 PM IST
दिनदहाड़े सिर कुचलकर महिला की हत्या, घर में बिखरा मिला सामान, पुलिस को लूट की आशंका

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला की दिन दहाडे़ हत्या कर दी गई। उसके घर का सामान बिखरा हुआ मिला है। जिससे पुलिस को लग रहा है कि यहां लूट भी की गई है।   

कानपुर: गुरूवार दोपहर एक महिला की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर में बने कमरे के अंदर मिला है। घर का समान चारो तरफ बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर भी खुला पाया गया है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बर्रा थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर में रहने वाले संतोष कुशवाहा पिकअप चालक हैं। पत्नी अंशु कुशवाहा के साथ रहते थे। संतोष और अंशु की शादी 2012 में हुई थी। जानकारी के मुताबिक संतोष कुशवाहा बीते बुधवार को मध्य प्रदेश लोडर लेकर गया था। मृतका घर पर अकेली थी। गुरूवार दोपहर पड़ोस में रहने वाली रेखा कपड़े फैलाने के लिए गई तो उसने देखा कि कमरे में अंशु का शव पड़ा हुआ है। उसने इसकी जानकारी मोहल्ले वालो को दी। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ने महिला के पति को सूचना दे दी है। 

फारेंसिक टीम के मुताबिक महिला ने जो जेवर पहने है वो उसके शरीर पर मौजूद हैं। इसके साथ ही हत्यारों ने लूट की शक्ल देने के लिए घर का सामान बिखेरा है। मृतका का पति आ जाए तो वही इसकी पुष्टि कर सकता है कि लूट हुई है या नहीं। इसके साथ ही महिला ने हत्यारो के साथ संघर्ष भी किया है। महिला के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया है और धारदार हथियार से हत्या की गई है। 

पड़ोस में रहने वाली रेखा के मुताबिक गुरूवार सुबह अंशु को देखा देखा था। आज वो अपने किसी रिश्तेदार के घर जाने वाली थी। लेकिन किसी को नहीं पता था कि उसकी हत्या हो जाएगी। एसपी साउथ रवीना त्यागी के मुताबिक एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हमारी पुलिस टीम, फारेंसिक और सविलांस टीम मौके पर जांच में जुटी है। लूट की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।   

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Gujarat News: सूरत की शिवम ज्वेल्स बनी DTC साइट होल्डर, हीरा उद्योग को मिलेगा नया बूस्ट
BHAF Surat News: अर्जुन कपूर ने बताया सफलता का मंत्र, सीआर पाटिल ने जल संरक्षण पर दी अहम सलाह