लिव-इन पार्टनर ने फोटो-वीडियो बनाए, प्रेमिका ने सिर कर दिए टुकड़े-टुकड़े, फिर लाश के साथ...

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Oct 21, 2023, 08:20 PM IST
लिव-इन पार्टनर ने फोटो-वीडियो बनाए, प्रेमिका ने सिर कर दिए टुकड़े-टुकड़े, फिर लाश के साथ...

सार

राजस्थान के कोटा जिले के नान्ता थाना इलाके के गणेश पाल गांव के एक मकान में बीती दिन हुई हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिसिया पड़ताल में सामने आया है कि लिव-इन पार्टनर ने ही मृतक के सिर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वजह भी ऐसी कि जिसे सुनकर आप भी थर्रा उठेंगे।

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले के नान्ता थाना इलाके के गणेश पाल गांव के एक मकान में बीती दिन हुई हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिसिया पड़ताल में सामने आया है कि लिव-इन पार्टनर ने ही मृतक के सिर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वजह भी ऐसी कि जिसे सुनकर आप भी थर्रा उठेंगे। पुलिस ने मामले में मध्य प्रदेश की रहने वाली किरन बाई को हिरासत में लिया है।

बरामद डेड बॉडी में पड़ गए थे कीड़े

पुलिस के अनुसार, बीते 18 अक्टूबर को गांव के एक मकान से बदबू आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो वहां एक डेड बॉडी पड़ी हुई मिली। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। मृतक की मौत हुए भी दो से तीन दिन गुजर चुके थे। इसकी वजह से शरीर में कीड़े पड़ गए थे। मकान मालिक सोनू सैनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मृतक की पहचान रामगंज मंडी कोटा के नरेश गुजराती के रूप में हुई थी।

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा पुलिस के लिए थी चुनौती

पुलिस के पास वारदात के खुलासे के लिए न ही कोई गवाह था और नही सबूत। ऐसे में इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने घटना स्थल से नयापुरा बस स्टैंड तक मौजूद सीसीटीवी कैमरे खंगाले। 25 से 30 कैमरों की पड़ताल और मुखबिर की सूचना के आधार पर मृतक के लिव—इन पार्टनर का नाम सामने आया, जो मृतक की पत्नी बनकर उसके साथ रह रही थी।

7-8 महीनों से मृतक के साथ रह रही थी महिला

जांच में यह भी पता चला कि महिला किरण बाई को बीते दिनों पुलिस ने एमपी पुलिस को सौंपा था। यह सूचना मिलते ही पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में महिला ने जो खुलासा किया। वह सुनकर सबके होश उड़ गए। महिला ने बताया कि पिछले 7-8 महीनों से वह मृतक के साथ लिव इन में रह रही थी।    

लिव-इन पार्टनर को यह लगा नागवार तो कर दी हत्या

महिला ने बताया कि संबंध बनाते समय नरेश ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाए और उसे पहले पति को भेज दिया। उन्हीं वीडियो और फोटो के दम पर वह महिला को ब्लैकमेल भी करने लगा। इससे आजिज आकर महिला ने नवरात्रि स्थापना की रात सोते समय नरेश की पत्थर की फरसी से सिर कुचलकर हत्या कर दी। कुछ देर वही सोई और कमरे में ताला लगाकर पहले पति के पास चली गई।

ये भी पढें-गो-प्रेमी मुकेश दीक्षित की कहानी: 3-3 दिन तक खुद भूखा रहे लेकिन खत्म नहीं होने दिया गायों का चारा...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम