
मुंबई। मुंबई में एक महिला के साथ दो घंटे के दौरान तीन लोगों के द्वारा बलात्कार करने की खबर आ रही है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 19 फरवरी की रात को दो घंटे के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं में तीन पुरुषों द्वारा एक 19 वर्षीय महिला का कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय पीड़िता 18 फरवरी को उपनगरीय घाटकोपर में एक ट्रेन में नहीं चढ़ सकी और इसके बाद वह तब दूसरी ट्रेन में सवार हुई और 18 फरवरी की रात ठाणे जिले के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पहुंची और रात में स्टेशन पर सो गई।
पीड़िता के मुताबिक 19 फरवरी को, वह एक अन्य ट्रेन में सवार हुई और दिवा स्टेशन पहुंची, जहाँ उसने एक महिला भिखारी से पैसे के लिए उसकी नाक की अंगूठी बेचने में मदद मांगी लेकिन वह उसे बेच नहीं सकी। क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे। इसके बाद वह वह एक होटल के पास पहुंची और ऑटो चालक से पास के रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद ऑटो चालक ने उसे नवी मुंबई में एक जर्जर इमारत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया और इसके बाद महिला को इलाके के एक मंदिर के पास छोड़ दिया।
महिला ने तब दो पुरुषों की मदद मांगी। लेकिन उन्होंने उसकी मदद करने के बजाय उसे दोपहिया वाहन पर बैठाया, उसे घंसोली के पास एक अलग इलाके में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में तीनों को 29 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वहीं महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।