राफेल डील पर योगी का बयान, राहुल गांधी से पूछा सीधा सवाल

Published : Dec 15, 2018, 11:46 AM IST
राफेल डील पर योगी का बयान, राहुल गांधी से पूछा सीधा सवाल

सार

सुप्रीम कोर्ट में राफेल के मुद्दे पर क्लीन चिट मिलने के बाद योगी ने कहा कि राहुल गांधी को देश और सेना की छवि खराब करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। योगी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। देश की सबसे पुरानी पार्टी होने की वजह से उसे जिम्मेदारी का परिचय देना था। राहुल गांधी ने इस मामले में जिस तरह की उठाया, उसको देखकर लगता है कि कांग्रेस के पीछे कोई है जो राफेल पर जानकारी चाहता है।

-राफेल डील के आरोपों पर माफी मांगें राहुल'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर किसके इशारे पर उन्होंने राफेल खरीद में धांधली का झूठा आरोप लगाया था। राहुल गांधी की जानकारी का स्रोत क्या है। उन्हें ये भी बताना चाहिए कि आखिर इस षड्यंत्र के पीछे कौन है, जो भारत की बढ़ती सुरक्षा क्षमता को देखना नहीं चाहता है।

सुप्रीम कोर्ट में राफेल के मुद्दे पर क्लीन चिट मिलने के बाद योगी ने कहा कि राहुल गांधी को देश और सेना की छवि खराब करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। योगी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। देश की सबसे पुरानी पार्टी होने की वजह से उसे जिम्मेदारी का परिचय देना था। राहुल गांधी ने इस मामले में जिस तरह की उठाया, उसको देखकर लगता है कि कांग्रेस के पीछे कोई है जो राफेल पर जानकारी चाहता है। सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा क्या है। वह अपने स्रोत को बताए। जिसके लिए वह राफेल से जुड़ी संवेदनशील जानकारी चाहते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अदालत को पीआईएल की भी मेरिट तय करनी चाहिए। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए पीआईएल दाखिल करते है। कहा कि बीजेपी ने हमेशा संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान का गला घोंटने का काम कांग्रेस ने इमरजेंसी के जरिए किया था। योगी ने कहा कि किसके कहने पर राहुल गांधी ने उअनर्गल आरोप लगाकर भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया था। योगी ने कहा कि वे कौन लोग हैं जो भारत की बढ़ती हुई सुरक्षा क्षमता को देखना नहीं चाहते। देश की सबसे पुरानी पार्टी होने के नाते कांग्रेस और उसके नेता को जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार
सूरत में Vipul Joshi Associates का विस्तार, US-Canada Visa मामलों में बड़ी विशेषज्ञता