योगी के मंत्री ने अब पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया को दिया ये ऑफर, जाने क्या का मामला

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 28, 2019, 08:42 AM IST
योगी के मंत्री ने अब पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया को दिया ये ऑफर, जाने क्या का मामला

सार

दानिश कनेरिया आजकल अपने बयानों के लेकर चर्चा में है और इस बहस को पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब अख्तर को बढ़ा दिया है। शोएब ने पाकिस्तान में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार को उजागर किया है। उन्होंने कहा है कि हिंदू होने के नाते दानिश के साथ साथी खिलाड़ी खाने नहीं खाते और उन्हें भी खाने के लिए मना करते थे।

नई  दिल्ली। पिछले दो दिन से मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियां बने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री ने भारत आने का ऑफर दिया है। योगी सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि अगर दानिश कनेरिया भारत आना चाहते हैं तो उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दानिश नहीं दिनेश हैं और पाकिस्तान में होने वाली प्रताड़ना के कारण ही उन्होंने अपना नाम बदला है।

दानिश कनेरिया आजकल अपने बयानों के लेकर चर्चा में है और इस बहस को पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब अख्तर को बढ़ा दिया है। शोएब ने पाकिस्तान में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार को उजागर किया है। उन्होंने कहा है कि हिंदू होने के नाते दानिश के साथ साथी खिलाड़ी खाने नहीं खाते और उन्हें भी खाने के लिए मना करते थे। हालांकि इसके बाद दाशिश भी कहा था कि शोएब जो  कह रहे हैं वह सही और वह जल्द ही उन खिलाड़ियों के नाम को उजागर करेंगे जो उनके साथ ऐसा बर्ताव करते थे।

हालांकि कनेरिया ने शोएब अख्तर की तारीफ की है और कहा वह उन्हें सहयोग देते थे। हालांकि अभी तक दानिश ने उन खिलाड़ियों का नाम उजागर नहीं किया है जिन्होंने दानिश के साथ भेदभाव किया था।अब योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा कि अगर दानिश  भारत में शरण लेना चाहते हैं तो उन्हें यहां की नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दानिश कनेरिया असली नाम दानिश नहीं बल्कि दिनेश है और पाकिस्तान मे अल्पसंख्यकों को प्रताड़ना के कारण ही उन्होंने अपना नाम बदलकर दानिश किया है।

योगी सरकार के अल्पसंखयक मंत्री ने कहा कि दानिश और यूसुफ योहन्ना अगर भारत आना हो तो वो आएं, यूपी समेत पूरे देश में उनका स्वागत है। योगी सरकार के मंत्री ने कहा कि नागरिकता कानून इसलिए बना है कि धार्मिक प्रताड़ना से पीड़ित भारत में शरण पा सकें। उन्होंने कहा कि इस कानून के बन जाने के बाद शरणार्थियों को राहत मिलेगी और वह सम्मान का जीवन जी सकेंगे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम