खालिस्तान की आग भड़काने की साजिश, पंजाब गया था जाकिर मूसा

Gursimran Singh |  
Published : Oct 16, 2018, 09:31 AM IST
खालिस्तान की आग भड़काने की साजिश, पंजाब गया था जाकिर मूसा

सार

 जालंधर के इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल से गिरफ्तार युवकों का सनसनीखेज खुलासा। पंजाब में दबे पांव चल रहे "2020 रेफरेंडम" को भड़काने की हो रही है साजिश।  

पंजाब के जालंधर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल से कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए गए कश्मीरी युवकों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस की साझा टीम को इन युवकों ने बताया है कि अंसार गजवत उल हिंद का सरगना जाकिर मूसा सुरक्षा में सेंध लगाता हुआ जालंधर तक पहुंचा था। इस संगठन को भारत में अल कायदा का मुखौटा कहा जाता है।

कश्मीर से गिरफ्तार हुआ एक ओवरग्राउंड वर्कर (ओडब्ल्यूजी) लगातार जाकिर मूसा के संपर्क में था। मूसा के कहने पर ही उसने जालंधर में रह रहे कश्मीरी युवाओं तक हथियार पहुंचाए थे। जांच में यह खुलासा हुआ है कि अंसार गजवत उल हिंद पंजाब में दबे पांव चल रहे "2020 रेफरेंडम" की आग भड़काना चाहता है। इसी के चलते जाकिर मूसा पंजाब गया था ताकि वह गुमराह सिख युवकों को आतंकी संगठन में शामिल कर सके। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'माय नेशन' को बताया कि चारों गिरफ्तार युवा जाकिर मूसा के भाई रफीक भट के संपर्क में थे। ये सभी स्कूल में दोस्त हुआ करते थे। घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन अब अपनी पकड़ राज्य के बाहर भी बनाना चाहते हैं। यही कारण है कि वे अब पंजाब में कट्टरपंथी युवाओं को देशविरोधी गतिविधियों में शामिल करवाने की फिराक में हैं। 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवकों ने यह भी बताया कि आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद नई दिल्ली में किसी बड़े सुरक्षा संस्थान को निशाना बनाना चाहता था, ताकि वह लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवाद वारदात कर बड़ा संदेश दे सके। इस साजिश को अंजाम देने के लिए ही हथियार कश्मीर घाटी से जालंधर पहुंचाए गए थे और इन्हें आगे नई दिल्ली पहुंचाया जाना था। 

पुलिस इस मामले में किसी भी कड़ी को नजरअंदाज नहीं करना चाहती है। इसी के चलते पुलिस ने कई और गिरफ्तारियां भी की हैं। पुलिस इस मामले में हनी ट्रैप के एंगल को भी खंगाल रही है क्योंकि गिरफ्तार युवकों के मुताबिक इसमें कुछ लड़कियां भी शामिल थी। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही कुछ लड़कियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो पंजाब पुलिस भी जल्द कई और गिरफ्तारियां कर सकती हैं जिसके बाद इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने जालंधर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के छात्रावास पर छापा मारकर तीन कश्मीर छात्रों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से असॉल्ट राइफल, एक पिस्टल और गोला-बारूद बरामद हुआ था। छात्रावास में रहने वाले जाहिद गुलजार नाम के छात्र के कमरे से ये गिरफ्तारियां हुई थीं। पुलिस ने जाहिद के साथ मोहम्मद इद्रीश शाह और यूसुफ रफीक भट्ट को भी गिरफ्तार किया था।  इन तीनों की गिरफ्तारी गज्जी अहमद मलिक नाम के छात्र से मिली सूचना पर हुई थीं। वह आर्यन ग्रुप ऑफ कॉलेज का छात्र था और फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम