mynation_hindi

पशु पक्षी खत्म कर सकते हैं ग्रह और वास्तु दोष,आजमाएं ये आसान तरीके

Published : Feb 10, 2020, 06:01 AM IST
पशु पक्षी खत्म कर सकते हैं ग्रह और वास्तु दोष,आजमाएं ये आसान तरीके

सार

शास्त्रों में भी कहा गया है कि पशु पक्षियों में अनिष्ट और नकारात्मक शक्तियों को खत्म करने की शक्ति होती है। वहीं अगर आप ने घर में गाय कुत्ता पाला है तो आपके घर के कई वास्तु दोष अपने आप खत्म हो सकते हैं।  

नई दिल्ली। क्या आपको मालूम है कि पशु पक्षी आपके वास्तु शास्त्र को कम कर सकते हैं। अगर आप अपने जीवन में इन तरीकों को अपनाते हैं। आपको दुखों से निदान मिल सकता है। क्योंकि पशु-पक्षियों में इन दोषों को कम करने की शक्ति होती है। हालांकि इन्हें आप टोटके भी कहते हैं। लेकिन ये आपके घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों को कम कर सकती हैं। आमतौर कहा जाता है कि अगर आप अपने सूर्य ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो रविवार को गुड़ गाय को खिलाएं। आपको अपने जीवन ने शासन सत्ता से लाभ जरूर मिलेगा। वहीं अगर आप कुत्तों को रोज रोटी देते हैं तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। क्योंकि कुत्तों में बीमारियों को खत्म करने शक्ति होती है।

शास्त्रों में भी कहा गया है कि पशु पक्षियों में अनिष्ट और नकारात्मक शक्तियों को खत्म करने की शक्ति होती है। वहीं अगर आप ने घर में गाय कुत्ता पाला है तो आपके घर के कई वास्तु दोष अपने आप खत्म हो सकते हैं। आपको याद होगा कि जब देश के दक्षिणी हिस्सों में सुनामी आई तो उस इलाके से पक्षी गायब हो गए थे। जानवरों ने खाना खाना बंद कर दिया था। असल में जानवरों में कई इंद्रियां ऐसी हैं जिससे उन्हें इस बात का आभास हो जाता है कि कुछ अनिष्ट होने वाला है।

इसके जरिए वह बता देते हैं कि कुछ ऐसा होने वाला है। लिहाजा अगर आप ग्रहों से पीड़ित हैं तो वास्तु दोष के कारण आपको नुकसान हो रहा तो जानवरों और पशी पक्षियों की सेवा करें। आपके कई बिगड़े काम बनेंगे। अगर आप कहीं पर अपना घर बना रहे हैं तो निर्माण कार्य से पहले वहां पर किसी गाय और उसके बछड़े को पालें और उसे चारा खिलाएं। इससे आपके घर के वास्तु दोष खत्म हो जाएंगे। भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए गाय पालना उत्तम माना गया है। अगर आप हर दिन गाय को रोटी खिलाते हैं तो आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है। यानी आप आपने राहु केतू को शांत कर सकते हैं। यही नहीं घर के कलेश भी कम होंगे।

अगर आपके व्यापार में घाटा हो रहा है और आप ज्यादा लाभ कमाना चाहते हैं तो प्रतिदिन पक्षियों को दाना दें और उनके लिए पानी रखें। वहीं अगर आप कई तरह के कठिनाईयों में उलझे हुए हैं तो गिलहरियों को रोटी खिलाए। अगर आप बुध ग्रह से पीड़ित हैं तो गाय को हरा चारा खिलाएं।रविवार को गाय को गुड़ खिलाने से सूर्य ग्रह को आप मजबूत कर सकते हैं। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। वहीं घर में तोता पालना भी शुभ माना जाता है। क्योंकि इससे वास्तु दोष खत्म होते हैं। 

मछलियों आटे की गोलियां खिलाने से अनेक दोष दूर होते हैं। गुरुवार को हाथी को केले खिलाने से नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाते हैं इसे गुरु ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। अगर आप सफलता पाना चाहते हैं तो अपने घर में गरुड़ की मूर्ति या फोटो रखें।
 

PREV

Recommended Stories

चैत्र नवरात्रि 2024: दुनियाभर में फेमस साउथ के ये 4 शक्तिपीठ,आप भी करें दर्शन
चैत्र नवरात्रि 2024: दुनियाभर में फेमस साउथ के ये 4 शक्तिपीठ,आप भी करें दर्शन
चैत्र नवरात्र 2024: जहां शिव वहां शक्ति, नवरात्रि पर करें मां ब्रह्मचारिणी के इस मंदिर के दर्शन