mynation_hindi

बादलों की चादर से लिपटा शहर गंगटोक, घूम आएं ये 3 जगह, गर्मियों में आएगी ठिठुरने वाली फीलिंग

Bhawana tripathi |  
Published : May 08, 2024, 02:09 PM ISTUpdated : May 08, 2024, 02:12 PM IST
बादलों की चादर से लिपटा शहर गंगटोक, घूम आएं ये 3 जगह, गर्मियों में आएगी ठिठुरने वाली फीलिंग

सार

Gangtok Best Destinations For summer Travel: गर्मियों में ऐसी जगह जाने का मन करता है जहां गरम सूप के साथ गरमागरम मैगी मिल जाए। सिक्किम का गंगटोक ऐसी ही जगह है। आप 4 दिन में गंगटोक के प्रमुख स्थानों में घूम सकते हैं। 

Gangtok Best Destinations for Travel: भारत के पूर्वोत्तर में स्थित राज्य सिक्किम बेहद खूबसूरत शहर है। गर्मियों में अगर आप ठंडी जगह की तलाश में हैं तो सिक्किम के गंगटोक घूम सकते हैं। जानिए गंगटोक के खूबसूरत स्थानों के बारे में जहां आप ठंड के साथ प्राकृति नज़ारों का मजा ले सकते हैं। 

नाथुला पास, गंगटोक (Nathula Pass, Gangtok)

समुद्र तल से करीब 14,150 ft (4,200 mt.) ऊपर स्थित नाथुला पास बहुत ठंडी जगह है। यहां मई-जून में तापमान 1 डिग्री. से. के आसपास रहता है। भारत और चीन की अंतर्राष्ट्रीय सीमा में बसे नाथुला पास में जाने के लिए आपको आईडी प्रूफ की जरूरत पड़ सकती है। आप एडिशनल चार्ज देकर गंगटोक से 50 किमी दूर नाथुला पास का मज़ा ले सकते हैं। नाथुला पास का तापमान बहुत कम होता है तो गरम कपड़ें जरूर लें जाएं। 

 

गंगटोक का एमजी मार्ग (M G Marg Gangtok)

महात्मा गांधी रोड यानी एमजी रोड गंगटोक की हलचल खुशनुमा माहौल वाली जगह है। अगर आपको गंगटोक के पारंपरिक कपड़ों, ज्वेलरी या उपहार की शॉपिंग करनी है तो गंगटोक के एमजी रोड जरूर जाएं। यहां गाड़ियां नहीं चलती है। लोग पैदल ही शॉपिंग का मज़ा लेते हैं। 

 

ताशी व्यू पॉइंट (Tashi view point)

पहाड़ियों और घाटियों के अद्भुत नज़ारों को देखने के लिए गंगटोका का ताशी व्यू पॉइंट जरूर जाएं। यहां जाने के लिए आपको रोपवे की सुविधा मिल जाएगी। इस पॉइंट की खास बात ये है कि आपको यहां से पहाड़ों,  कंचनजंगा पर्वत का मनोरम दृश्य और घाटियों के दिल छू लेने वाले व्यू दिखेंगे। अगर मौसम साफ रहा तो आपको हिमालय की छलक भी दिख सकती है। आपको शहर से इस पॉइंट में पहुंचने में आधे घंटे का समय लगेगा। आप यहां सनसेट या सनराइज का लुफ्त उठा सकते हैं। इस पॉइंट से फोडोंग और लाब्रांग के फेमस मठों का दीदार भी होता है। 

 

ये भी पढ़ें: गर्मी के सितम से मिलेगी आजादी, घूम आएं श्रीनगर की बर्फीली वादियों में
 

PREV

Recommended Stories

Visa की झंझट खत्म! बिना वीज़ा के इन 6 खूबसूरत देशों में फैमिली वेकेशन मनाएं! बच्चों के लिए हैं बेस्ट
Visa की झंझट खत्म! बिना वीज़ा के इन 6 खूबसूरत देशों में फैमिली वेकेशन मनाएं! बच्चों के लिए हैं बेस्ट
भारत के वो हनुमान मंदिर, जिनके दर्शन मात्र से दूर होते हैं सारे संकट