पाकिस्तान की इन जगहों पर मिलेंगे जन्नत के नज़ारे, कहीं कश्मीर तो कहीं स्विट्ज़रलैंड....

पडोसी मुल्क पाकिस्तान में घूमने के लिए एक से बढ़ कर एक खूबसूरत जगह है। कुछ जगहें तो इतनी रहस्य्मयी हैं की वैज्ञानिक भी हैरान है। भारत की तरह यहां भी बर्फीले इलाके अपनी प्राकृतिक सुंदरता से सैलानियों का मन मोह लेती हैं। 

Places to visit in Pakistan Hunza Valley Skardu valley Neelam valley swat valley shogran valley zkamn

ट्रैवेल डेस्क। जिस तरह हमारे देश में घूमने की एक से बढ़कर एक सुंदर जगह हैं उसी तरह पाकिस्तान (Places to Visit In Pakistan ) में भी ऐसी तमाम जगह है जिसे देखकर आप कहेंगे कि काश बटवारा ना हुआ होता। चलिए बताते हैं पड़ोसी देश की उन तमाम खूबसूरत जगह के बारे में जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

Places to visit in Pakistan Hunza Valley Skardu valley Neelam valley swat valley shogran valley zkamn

हुंजा वैली ( Hunza Valley )
हुंजा वैली के रहस्य को लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिक परेशान है । कहने को तो यह छोटी सी घाटी है मगर अपने अंदर कई राज समेटे हुए है। हुंजा वैली प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां के लोग कुदरती भोजन पर ही डिपेंड रहते हैं। पीने और नहाने के लिए ग्लेशियर का पानी इस्तेमाल करते हैं,  और यहां के लोगों में बीमारी भी नहीं होती। कहते हैं हुंजा वैली की महिलाएं दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं में गिनी जाती हैं । साल 2019 में इस जगह को फोर्ब्स मैगजीन ने कूलेस्ट प्लेस टू विजिट की लिस्ट में शामिल किया था।



स्वात वैली
स्वत वैली को पाकिस्तान का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। अक्सर इस घाटी का कंपैरिजन कश्मीर से किया जाता है। ऊंचे ऊंचे पहाड़, बर्फ से  ढकी चोटियां, दूर-दूर तक नजर आता हरा  मैदान दुनिया भर के सैलानियों को यहां आकर्षित करता है। स्वाट घाटी में अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहां के बाजार में ट्रेडिशनल ज्वेलरी, काश्तकारी का सामान, गरम शॉल ट्रेडिशनल कशीदाकारी के कपड़े खरीदे जा सकते हैं।



स्कार्दू घाटी
स्कार्दू घाटी नेचुरल ब्यूटी से भरपूर है यहां ऊंचे ऊंचे पहाड़, खूबसूरत झरने , नीली झीलें  और रंग बिरंगी चट्टानें नजर आती। टूरिस्ट यहां ट्रैकिंग का मजा लेने के लिए पूरी दुनिया भर से आते हैं।  स्कार्दू घाटी की तुलना अक्सर उत्तराखंड के पर्वतों से होती है।

नीलम घाटी
नीलम घाटी के दोनों तरफ ऊंची ऊंची पहाड़ियां, हरे भरे जंगल, झील नजर आते हैं।  इस जगह को देखकर आपको लगेगा कि आप स्वर्ग आ गए हैं। जिस तरह कश्मीर और उत्तराखंड में दूर-दूर से टूरिस्ट सर्दी का मजा लेने आते हैं ठीक उसी तरह नीलम घाटी में भी पूरी दुनिया से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। कुछ लोग तो नीलम घाटी को धरती का स्वर्ग भी कहते हैं

शौगरण घाटी   
शौगरण घाटी कागन क्षेत्र का एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो लग्जरी होटल से भरा हुआ है। दुनिया भर से टूरिस्ट यहां गर्मियों में घूमने आते हैं।  यहां पर ट्रैकिंग और हाइकिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज भी कराई जाती है इसलिए सैलानी इन जगहों  को एक्सप्लोर करने आते हैं। 

ये भी पढ़ें 

सिर्फ रेगिस्तान और पहाड़ नहीं बर्फीली वादियों के नज़ारे भी है सऊदी अरब में...

vuukle one pixel image
click me!