‘Idiot’ पर मचा बवाल, गूगल को ट्रंप ने चेताया तो गूगल ने कहा- हम ऐसा नहीं करते

Published : Sep 09, 2018, 12:43 AM IST
‘Idiot’ पर मचा बवाल, गूगल को ट्रंप ने चेताया तो गूगल ने कहा- हम ऐसा नहीं करते

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इंटरनेट सर्च इंजन गूगल से बेहद नाराज है। ट्रंप ने सीधा-सीधा कहा है कि गूगल उनकी छवि खराब करने में लगा हैं। समस्या ये है कि जैसे ही आप गूगल सर्च पर इडियट लिखते हैं ज्यादातर डोनाल्ड ट्रंप की फोटो आने लगती है।

ट्रंप ने ट्वीट किया है कि गूगल उनकी छवि खराब कर रहा है। जिसके चलते वो दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा है कि जब से वो राष्ट्रपति बने हैं मीडिया उनके खिलाफ नकारात्मक खबरें चला रहा है। ऐसे में गूगल उनके खिलाफ नकारात्मक खबरें सर्च करने में अहम भूमिका निभा रहा है। अमेरिकी मीडिया सीएनएन वैसे ही ट्रंप के निशाने पर है तो अब गूगल पर भी उनकी नाराजगी जाहिर होने लगी है। ट्रंप ने इन्हें ‘न्यू फेक मीडिया’ कहा है।


गूगल पर इडियट ढूंढते हैं तो डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर सामने आती है। इस वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को ट्रंप ने ट्वीटर पोस्ट में लिखा है कि, ‘‘ट्रंप लिखने पर गूगल सर्च रिजल्ट में सिर्फ मेरे खिलाफ नकारात्मक खबरें दिखती हैं। यह फेक न्यू मीडिया है। कंपनी मेरे और अन्य लोगों के खिलाफ धांधली कर रही है, इनमें अधिकांश खबरें नकारात्मक हैं। इनमें सीएनएन सबसे नकली है। निष्पक्ष मीडिया सब खत्म हो चुका है"। 


ट्रंप ने ट्वीट पूरा करते हुए लिखा है कि, “96% से भी अधिक ट्रंप न्यूज के सर्च रिजल्ट में वामपंथी मीडिया का हाथ है, जो काफी खतरनाक है। गूगल और अन्य कंपनियां खबरों को छिपा रही हैं। ये लोग उन चीजों को नियंत्रित कर रहे हैं, जिन्हें हम देख भी सकते हैं और नहीं भी। यह काफी गंभीर बात है, जिस पर गौर किया जाएगा"। 


गूगल ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आरोपों को खारिज किया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि “सर्च का उपयोग राजनीतिक एजेंडा निर्धारित करने के लिए नहीं किया जाता”।  
 

PREV

Recommended Stories

हमास का नया हथियार बना 'गधा बम', जानें क्या है
12 लाख खर्च कर इंसान से 'कुत्ता' बने शख्स का यूटर्न, बोला- जानवर की तरह नहीं बिताना चाहता जिंदगी