भारत की बढ़ती ताकत से घबराया पाकिस्तान, यूएन में लगाई गुहार

By Team MyNationFirst Published Oct 31, 2018, 9:19 AM IST
Highlights

पाकिस्तान ने अमेरिका और रूस समेत कई देशों द्वारा भारत को लगातार हथियार बेचे जाने के कदम पर हमला बोलते हुए उन्हें 'दोहरा मानक' अपनाने वाला बताया है। 

भारत की बढ़ती सैन्य ताकत से पाकिस्तान बौखलाए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र संघ में गुहार लागाई है। आतंकवाद के जनक के तौर पर खुद बदनाम हो चुका पाकिस्तान वैश्विक मंच मिलते ही शांति की बातें करने लगता है। पाकिस्तान ने भारत की ताकत को लेकर भी आशंकाएं जतानी शुरू कर दी हैं। 

पाकिस्तान ने अमेरिका और रूस समेत कई देशों द्वारा भारत को लगातार हथियार बेचे जाने के कदम पर हमला बोलते हुए उन्हें 'दोहरा मानक' अपनाने वाला बताया है। 

संयुक्त राष्ट्र स्थित पाकिस्तानी मिशन में प्रथम सचिव जहांजेब खान ने सोमवार को निरस्त्रीकरण से निपटने वाली महासभा की समिति में पारंपरिक हथियारों पर बहस के दौरान कहा, “संकीर्ण सामरिक, राजनीतिक और व्यावसायिक विचारों के आधार पर दक्षिण एशिया के लिए दोहरा मानक वाली नीति का त्याग किया जाना चाहिए।” 

उन्होंने भारत या भारत को हथियार बेचने वाले देशों का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके संदर्भ से स्पष्ट हो गया कि वह किसकी ओर निशाना साध रहे हैं। 

जहांजेब ने कहा कि दक्षिण एशिया में एक देश का सैन्य खर्च काफी हद तक दूसरे देशों से अधिक है और इसमें अस्थिरता को बढ़ावा देने और पहले से नाजुक क्षेत्रीय संतुलन को खतरे में डाल देने की क्षमता है। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी ओर से दक्षिण एशिया में रणनीतिक शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें पारंपरिक बल संतुलन का एक तत्व भी शामिल है। उन्होंने इसके अलावा अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के लिए सैन्य सहायता रोके जाने का भी जिक्र किया और कहा कि इस निर्णय ने उन्हें दुख पहुंचाया है। 
 

click me!