इंडोनेशिया के समुद्र में क्रैश हुआ लॉयन एयर का विमान, 189 यात्री थे सवार

By Team MyNationFirst Published Oct 29, 2018, 11:37 AM IST
Highlights

लॉयन एयर विमान ने सुबह 6.20 बजे जकार्ता से उड़ान भरी थी और यह लगभग एक घंटे में पंगकल पिनांग पहुंचने वाला था लेकिन विमान का सुबह 6.33 बजे संपर्क टूट गया।


इंडोनेशिया के जकार्ता में सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यहां लॉयन एयर का विमान जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। इस प्लेन में क्रू मेंबर समेत कुल 189 लोग सवार थे। जिसमें 3 बच्चे, 2 पायलट और 5 केबिन क्रू सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि बचाव एवं खोज अभियान जारी है।

इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, “कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर जेटी 610 विमान के कई टुकड़े बरामद किए गए हैं।” नुग्रोहो ने कहा कि इस कियाफती विमना में 178 वयस्क, एक बच्चा, दो नवजात, दो पायलट और पांच फ्लाइट अटेंडेंट थे। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी बसारनस और परिवहन मंत्रालय इस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 737 मैक्स 8 मॉडल का बोइंग विमान जकार्ता से पंगकल पिनांग जा रहा था।

 

Serpihan pesawat Lion Air JT 610 yang jatuh di Perairan Karawang banyak ditemukan mengapung di permukaan laut. Kapal USV Fulmar menemukan serpihan berupa pelampung, HP dan lainnya. Basarnas dibantu Kementerian Perhubungan, TNI, Polri & relawan terus lakulan evakuasi. pic.twitter.com/A4wjeoE5tl

— Sutopo Purwo Nugroho (@Sutopo_PN)

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने कहा, “जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था। उस समय विमान समुद्र के ऊपर से गुजर रहा था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग इस घटना में जीवित बचे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि विमान क्रैश हुआ है। लॉयन एयर विमान ने सुबह 6.20 बजे जकार्ता से उड़ान भरी थी और यह लगभग एक घंटे में पंगकल पिनांग पहुंचने वाला था लेकिन विमान का सुबह 6.33 बजे संपर्क टूट गया।
 

click me!