इस पोर्न स्टार ने उड़ाया पाकिस्तानी नेता अब्दुल बासित का मजाक

By Team MyNationFirst Published Sep 4, 2019, 2:12 PM IST
Highlights

भारत में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित का हर तरफ मजाक उड़ाया जा रहा है। अब पोर्न स्टार जॉनी सिन्स ने भी उन्हें आईना दिखा दिया है। जॉनी वही शख्स हैं जिनकी फोटो अब्दुल बासित ने पीड़ित कश्मीरी बताकर शेयर की थी। जॉनी सिन्स ने बासित पर व्यंग्य करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। 
 

नई दिल्ली: कश्मीर मुद्दे पर बेचैन होकर पाकिस्तान और उसके राजनेता पूरी दुनिया में मजाक का पात्र बनते जा रहे हैं। अब वक्त ऐसा आ गया है कि पोर्न स्टार भी पाकिस्तानियों के मजे लेने लगे हैं। 

पाकिस्तानी राजनेता अब्दुल बासित का मजाक उड़ाते हुए पोर्न स्टार जॉनी सिन्स ने ट्वीट पर कहा कि मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि आपके चलते मेरे फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। मेरी नजर बिल्कुल ठीक है और मुझे दुनिया भर में फेमस करने के लिए आपका धन्यवाद। 

बासित ने पोर्न स्टार जॉनी सिन्स की एक फोटो शेयर कर उन्हें भारतीय सेना की पिटाई का शिकार हुआ जम्मू कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला युसूफ बताया था। जिसके बाद से अब्दुल बासित दुनिया भर में ट्रोल हो रहे हैं। 

अब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हैं। उन्हें पाकिस्तान में भारतीय मामलों का जानकार समझा जाता है। लेकिन उनसे इस तरह की हरकत की किसी को उम्मीद नहीं थी। 

दरअसल बासित ने जो गलती की है उससे पाकिस्तानियों की मनोस्थिति की झलक मिल जाती है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने और सूबे को दो हिस्सों में बांटने से बौखलाए पाकिस्तानी नेता दुनिया भर में अपनी किरकिरी करा रहे हैं। पाकिस्तानी नेता कश्मीर पर फर्जी प्रोपेगैंडा फैलाने के चक्कर में अपना मजाक बनवा रहे हैं। 

हालत यह है कि वे ऐक्टर सलमान खान को भी रॉ एजेंट समझने लगे हैं। ट्विटर पर इन पाकिस्तानी नेताओं का मजाक तब बना जब भारत के कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मस्ती को इन्होंने सही मान लिया। इसके बाद से पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद हुसैन, सेनेटर रहमान मलिक के अलावा बिलावल भुट्टो का मजाक सोशल मीडिया पर बन रहा है। 

click me!