देश की सबसे ताकतवर धनुष तोप सेना के हवाले कर दी गई है। लंबी और जटिल परीक्षण प्रक्रिया को पास कर इस तोप को अब देश की रक्षा के उपयोग मे लाया जा सकेगा।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां गर्भवती महिलाओं में खून की कमी सबसे ज्यादा पाई जा रही है।
मध्य प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन के मामले बढ़ गए हैं। इसका आरोप लग रहा है सत्ताधारी कांग्रेस के नेताओं पर। छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति ने परेई रेत खदान में चल रहे अवैध उत्खनन का वीडियो बनाया और यहां चल रही 4 एलएंडटी मशीनों को ओर 4 ट्रक को रोककर प्रशासन को सूचित किया।
मध्य प्रदेश का सीधी जिला एक ऐसा क्षेत्र जो पूरे प्रदेश की सियासत को प्रभावित करता है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी चुनाव लड़ा करते थे। उन्होंने यहां से लगातार जीत हासिल की और मुख्यमंत्री भी बने। लेकिन यहां विकास की स्थिति शोचनीय है।
मध्य प्रदेश के शुजालपुर के कडवाला में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें आठ वर्षीय मासूम बब्लू की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए।
मध्य प्रदेश मे रीवां जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के चक्र भाठी गांव में बुजुर्ग दम्पत्ति की लाश मिली है। जो कि लगभग करीब तीन से चार दिन पुरानी है। इसमें से पति की लाश घर के बाहर मिली थी, जबकि पत्नी की लाश घर के अंदर मिली है।
मध्य प्रदेश में अपहरण करके दो बच्चों की हत्या कर दिए जाने पर लोग बेहद दुखी हैं। सतना जिले में दोनों बच्चों की मौत से दुखी लोगों ने मौन जुलूस निकाला। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई स्कूलों के छात्र छात्राएं शामिल हुए।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सखी संवाद कार्यक्रम में एक सहायिका को महिला और बाल विकास मंत्री पर सवाल उठाना भारी पड़ गया। उन्हें भरे कार्यक्रम में जबरदस्ती बिठा दिया गया और उनसे माइक छीन लिया गया।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक नाबालिग छात्रा पर हमला हुआ। कक्षा सात की इस छात्रा के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए।