दशकों से कांग्रेस का गढ़ रहे ‘सीधी’ में विकास के नाम पर धोखा

मध्य प्रदेश का सीधी जिला एक ऐसा क्षेत्र जो पूरे प्रदेश की सियासत को प्रभावित करता है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी चुनाव लड़ा करते थे। उन्होंने यहां से लगातार जीत हासिल की और मुख्यमंत्री भी बने।  लेकिन यहां विकास की स्थिति शोचनीय है। 

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

मध्य प्रदेश का सीधी जिला एक ऐसा क्षेत्र जो पूरे प्रदेश की सियासत को प्रभावित करता है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी चुनाव लड़ा करते थे। उन्होंने यहां से लगातार जीत हासिल की और मुख्यमंत्री भी बने।  

इसके बाद उनके पुत्र वा रजनीतिक वारिस अजय सिंह उत्तराधिकारी हुए वा उनका गढ़ भी उभरकर सामने आया पर स्वतंत्रता के बाद भी आज तक उनके गांव और उससे सटे नगर पंचायत चुरहट में मूलभूत सुविधाओं का अभाव दिखता है। स्वच्छता सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहती हैं। जमीनी हकीकत बेहद कड़वी है। 

 यहां की जनता शिकायत करे भी तो किससे? यहां सड़क तो हैं पर नाली का पानी उसके उपर बहता है। क्योंकि नाली सिर्फ कागजों मे हैं उसका पैसा निकालकर बंदरबांट किया जा चुका है। लेकिन अब जनता का आक्रोश साफ तौर से देखा जा रहा हैं।

हर तरफ कचरे का ढेर दिखता है। हैंडपंप के पास भी नाली नहीं है। वहां का पानी सड़कों पर फैलकर बीमारियों को दावत देता है।  

Related Video