Anant Ambani Profile: अनंत अंबानी भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। अपने वजन के कारण वह अक्सर सुर्खियों में रहते थे। एक समय उनका वजन 175 किलोग्राम तक हो गया था जिसके कारण उन्हें कभी ट्रोल भी किया गया था लेकिन वेट लॉस रूटीन, एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट की मदद से 18 महीने में ही उन्होंने अपना वजन वजन कर लिया था। हालांकि एक बार फिर उनका वजह काफी बढ़ गया है। इस मां नीता अंबानी ने अनंत अंबानी के बढ़े हुए वजन की असली वजह उनकी बीमारी के बारे में बताया था। अनंत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट के साथ हुई। अनंत अंबानी ने अपनी शिक्षा इंग्लैंड में पूरी की और वर्तमान समय में वह अपने पिता के बिजनेस में हाथ बटा रहे हैं। जानें अनंत अंबानी के एजुकेशन, करियर और उनके पर्सनल लाइफ के बारे में रोचक बातें।
 

अनंत अंबानी कौन हैं ? (Who is Anant Ambani)

नाम अनंत अंबानी
पूरा नाम अनंत मुकेश अंबानी
जन्मतिथि 10 अप्रैल 1995 
आयु (2023 तक) 28 वर्ष
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशि मेष
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा बिजनेसमैन
धर्म हिंदू धर्म
जाति वैश्य (गुजराती मोढ़ बनिया)
ऊंचाई (लगभग)   5 फीट 8 इंच
वजन (लगभग) किलोग्राम में 110 किलोग्राम
आंखों का रंग काला
बालों का रंग काला

 

कितने पढ़े-लिखे हैं अनंत अंबानी ? (Anant Ambani Education)
शैक्षणिक योग्यता- स्नातक
स्कूल- धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई
कॉलेज/विश्वविद्यालय- ब्राउन यूनिवर्सिटी, प्रोविडेंस, रोड आइलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका

अनंत अंबानी का करियर (Anant Ambani Career)
2020 में अपनी डिग्री पूरी करने के बाद अनंत अंबानी ने एक बिजनेसमैन के रूप में अपना करियर शुरू किया। वह वर्तमान में एक बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर के रूप में रिलायंस जियो के निदेशक मंडल में एक पद पर हैं। दो साल से अधिक (आरआरवीएल) तक जेपीएल या जियो प्लेटफॉर्म्स के निदेशक के रूप में काम किया। फिलहाल अनंत अंबानी रिलायंस एनर्जी यूनिट के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। 

अनंत अंबानी को किन चीजों का शौक है ? (Anant Ambani Hobbies)
शौक- पढ़ना
खाना- गुजराती खाना

अनंत अंबानी की फैमिली में कौन-कौन हैं ? (Anant Ambani Family)
माता-पिता पिता- मुकेश अंबानी (बिजनेस मैन)
माता- नीता अंबानी (अध्यक्ष, रिलायंस फाउंडेशन)
भाई - आकाश अंबानी (बिजनेस मैन)
बहन- ईशा अंबानी (एंटरप्रेन्योर)
वैवाहिक स्थिति- सगाई
मंगेतर- राधिका मर्चेंट
अफेयर्स/गर्लफ्रेंड्स- राधिका मर्चेंट
सगाई की तारीख- 19 जनवरी 2023 
'रोका' (सगाई) समारोह 29 दिसंबर 2022 को हुआ।

अनंत अंबानी के पास कौन-कौन सी कारें हैं ?
अनंत अंबानी महंगी कारों के शौकीन हैं। उनके पास रॉल्स रॉयस से लेकर बीएमडब्ल्यू समेत कई अन्य महंगी कारें हैं। अनंत अंबानी के पास रोल्स रॉयस फैंटम है जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। बीएमडब्ल्यू i8 है जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है। मर्सिडीज बेंज G63 एएमजी कार की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है। रोवर रेंज रोवर वोग की कीमत 4.50 करोड़ रुपये है। उनके पास मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास भी है जिसकी कीमत 1.64 करोड़ रुपये है। अनंत अंबानी के पास मर्सिडीज के और भी कई शानदार कारें हैं।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनंत अंबानी ? (Anant Ambani Net Worth)
संपत्ति/संपत्ति दुबई में समुद्र तट के किनारे एक विला - कथित तौर पर, उनके पिता, मुकेश अंबानी ने इसे 80 मिलियन डॉलर में खरीदा था, जो उनके लिए शहर का अब तक का सबसे बड़ा  रेसिडेंसियल प्रॉपर्टी डील था। 
नेट वर्थ- 3,44,000 करोड़।

अनंत अंबानी के बारे में कुछ रोचक बातें (Anant Ambani Interesting Facts)

  • अनंत भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं।
  • 2014 तक उनका वजन लगभग 175 किलोग्राम था, लेकिन कठिन और डिसिप्लिन रूटीन का पालन करने के बाद, उन्होंने 2016 में 18 महीने की अवधि में अपने शरीर का वजन लगभग 108 किलोग्राम कम कर लिया।
  • अस्थमा के इलाज के दौरान उनके शरीर का वजन काफी बढ़ गया था। अस्थमा के इलाज के लिए उन्हें स्टेरॉयड लेना पड़ा, जिससे उनका वजन बढ़ गया।
  • अपने शरीर का वजन कम करने के लिए, वह प्रति दिन लगभग 21 किमी पैदल चलते थे, वेट लॉस ट्रेनिंग, कार्डियो एक्सरसाइज और योग करते थे और लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बिना चीनी और कम कार्बोहाइड्रेट वाले डाइट प्लान को फॉलो करते थे।
  • वह अक्सर इंडियन प्रीमियर लीग सहित विभिन्न खेल आयोजनों के प्रबंधन में शामिल होते हैं, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड टीम मुंबई इंडियंस का मालिक है। उन्हें अक्सर अपनी मां और बहन के साथ विभिन्न खेल आयोजनों में देखा जाता था।
  • मार्च 2019 में, अनंत अंबानी को उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य के रूप में नामित किया था।
  • 23 दिसंबर 2017 को, उन्होंने अपने दादा धीरूभाई अंबानी की जयंती और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 40वीं लिस्टिंग के जश्न में एक जोशीला भाषण दिया। उन्होंने अपने भाषण में अपने पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने की बात कही और कहा, मेरे लिए, रिलायंस परिवार की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मिशन है। भारत को बदलाव का नेतृत्व करना चाहिए और रिलायंस को उस बदलाव में सबसे आगे रहना चाहिए। रिलायंस मेरी जान है।”
  • 29 अगस्त 2022 को, मुकेश अंबानी ने 45वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में अपनी कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की उत्तराधिकार योजनाओं की घोषणा की, जिसमें उन्होंने अनंत अंबानी को कंपनी की एनर्जी यूनिट के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया, जबकि उनकी बड़े भाई-बहन, ईशा और आकाश अंबानी को रिटेल और टेलीकम्युनिकेशन का नेतृत्व सौंपा गया।
  • अनंत अंबानी बहुत आध्यात्मिक हैं और भगवान बालाजी में उनकी बहुत आस्था है। उन्हें तिरुमाला में वेंकटेश्वर मंदिर जाना बहुत पसंद है। यहां तक ​​कि उन्होंने भगवान बालाजी को एक पवित्र सफेद हाथी भी दान में दिया था।
  • अनंत अंबानी को जानवरों से इतना लगाव है कि उन्हें जानवरों और वन्य जीवन पर एक इनसाइक्लोपीडिया माना जाता है।
  • 28 अगस्त 2023 को, अनंत अंबानी, ईशा अंबानी और आकाश अंबानी के साथ, एक नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड में शामिल हुए।