Thalapathy Vijay Profile: जोसेफ विजय चंद्रशेखर का प्रोफेशनल नाम थलापति विजय है। वह एक भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में एक्टिंग करते हैं। 22 जून 1974 को चेन्नई, तमिलनाडु में में जन्में विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर एक तमिल फिल्म निर्देशक हैं और उनकी मां शोबा चंद्रशेखर एक पार्श्व गायिका और कर्नाटक गायिका हैं। थलापति विजय भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने करीब 65 फिल्मों में मुख्य अभिनेता के रूप में एक्टिंग की है। भारतीय हस्तियों की कमाई के आधार पर उन्हें फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में कई बार शामिल किया गया है। वह प्रति फिल्म 125 करोड़ चार्ज करते हैं। वारिसु की सक्सेस के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये कर दी थी। जानें थलापति विजय की पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ की रोचक बातें।

कौन है थलापति विजय ?

वास्तविक नाम जोसेफ विजय चन्द्रशेखर
प्रोफेशनल नाम थलापति विजय
पेशा अभिनेता, निर्माता और गायक
जन्मतिथि 22 जून 1974 
आयु (2023 तक) 49 वर्ष
जन्मस्थान चेन्नई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म ईसाई धर्म 
राशि कर्क
ऊंचाई (लगभग)  5 फीट 10 इंच
वजन (लगभग)  73 किग्रा
आंखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला


कितने पढ़े लिखें हैं थलापति विजय 
शैक्षिक योग्यता विजुअल कम्युनिकेशंस से डिग्री
स्कूल- फातिमा मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल, डंबक्कम, बाललोक मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी, विरुगमबक्कम स्कूल
कॉलेज- लोयोला कॉलेज, चेन्नई से विजुअल कम्युनिकेशंस की डिग्री

थलापति विजय की डेब्यू फिल्म
नालया थीरपू (1992)

थलापति विजय की फैमिली
परिवार पिता- एस. ए. चन्द्रशेखर (फिल्म निर्माता)
माता - शोभा चन्द्रशेखर (गायिका)
वैवाहिक स्थिति- विवाहित
पत्नी- संगीता सोरनालिंगम (श्रीलंकाई तमिल)
बच्चे बेटी- दिव्या साशा
बेटा- जेसन संजय

थलापति विजय के शौक, पसंद
शौक- स्टंट, नृत्य और गायन
फूड- चिकन ब्रियानी
अभिनेता- अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और कमल हासन
अभिनेत्री- सिमरन
हालिडे डेस्टिनेशन- लंदन और लॉस एंजिल्स
रंग- नीला और काला

थलापति विजय कब-कब चर्चा में रहे
जब वह "पोकिरी" की शूटिंग कर रहे थे, तब अचानक आंखों में जलन और सूजन के कारण उन्हें एक छोटे से ऑपरेशन से गुजरना पड़ा था।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं थलापति विजय
वेतन 20 करोड़ (INR)

नेट वर्थ- 450 करोड़

थलापति विजय के कार कलेक्शन

थलापति विजय के कार कलेक्शन में 2.5 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस घोस्ट है। इसके अलावा उनके पास 1.17 करोड़ रुपये की ऑडी ए8, 74 लाख रुपये की फोर्ड मस्टैंग, 65 लाख रुपये की रेंज रोवर इवोक हैं।  लगभग 87 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज जीएलए और वोल्वो एक्ससी90 भी है। दो बीएमडब्ल्यू एसयूवी एक्स5 और एक्स 6 भी उनके कार कलेक्शन में शामिल हैं।

विजय के बारे में कुछ रोचक बातें

  • विजय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1984 में एक बाल कलाकार के रूप में "वेट्री" से की, जो उनके पिता द्वारा बनाई गई थी। तब उनकी उम्र मात्र 10 साल थी।
  • अभिनेता बनने के लिए उन्होंने लोयोला कॉलेज, चेन्नई से विजुअल कम्युनिकेशंस में स्नातक की डिग्री छोड़ दी थी।
  • वह साउथ सुपरस्टार विक्रम और सूर्या के अच्छे दोस्त हैं।
  • विजय अपना जन्मदिन होटलों में मनाने के बजाय उस दिन सोशल वर्क करना पसंद करते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मुफ्त किताबें मुहैया कराते हैं।
  • तमिल फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें डॉ. एमजीआर विश्वविद्यालय द्वारा "डॉक्टर मानद उपाधि" से सम्मानित किया गया।
  • वह कोका-कोला, चेन्नई सुपर किंग्स, सनफीस्ट, जोस अलुक्कास और टाटा डोकोमो जैसी प्रमुख दिग्गज कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं।
  • शुरुआत में उन्हें धरानी की धूल और शंकर की मुधलवन की भूमिकाएं ऑफर की गईं, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के कारण वह उन्हें लेने में सक्षम नहीं थे।
  • 11 जुलाई 2023 को विजय मक्कल इयक्कम (वीएमआई) के सदस्यों से उनके चेन्नई के पनियूर कार्यालय में मुलाकात के बाद मीडिया में यह खबर आई कि विजय अपनी आगामी फिल्म 'लियो' की रिलीज से पहले पूरे तमिलनाडु में पदयात्रा पर जाएंगे। 
  • विजय को स्टार इंडिया द्वारा आठ विजय पुरस्कार, तमिलनाडु सरकार द्वारा तीन तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक SIIMA पुरस्कार सहित कई पुरस्कार दिये जा चुके हैं।