मुंबई: ट्विटर पर तीन करोड़ फॉलोअर होने बहुत बड़ी बात है। सचिन के अब  तीन करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर हो चुके हैं। उन्हें ट्विटर पर फॉलो करने वालों की संख्या 3 करोड़ एक लाख के पार हो चुकी है। 

अपने शानदार क्रिकेट करियर के लिए मशहूर रहे सचिन तेंदुलकर को पूरी दुनिया के लोग पसंद करते हैं। उनके फॉलोअर्स में केवल भारत ही नहीं विश्व के हर कोने के लोग हैं। वह खुद भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव दिखाई देते हैं। वह लगातार अपनी ताजा तस्वीरें और पोस्ट डालते रहते हैं। 

सचिन ट्विटर पर अपने फॉलोअर की संख्या 3 करोड़ के पार होने पर बेहद खुश हैं। उन्होंने लिखा कि 'कई साल से आप सभी का सपॉर्ट और प्यार मिल रहा है, बहुत खुशी है। हमारा परिवार अब 3 करोड़ जितना बड़ा और मजबूत हो गया है। शुक्रिया।' इसके साथ ही एक विडियो भी शेयर किया गया है जिसमें वह एक शॉट खेलते हैं और गेंद सीधे बाउंड्री के पार जाती है। 

हालांकि सचिन संन्यास ले चुके हैं। लेकिन उनके खेल को लेकर लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है। आज भी वह दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में दूसरे स्थान पर आते हैं। 

पहले नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नंबर आता है। जिनके ट्विटर पर 3 करोड़ 9 लाख फॉलोअर हैं। सचिन विराट से थोड़ा ही पीछे हैं। उनके ट्विटर पर तीन करोड़ एक लाख से कुछ ज्यादा फॉलोअर हैं। 

विराट कोहली भी सोशल मीडिया पर बहुत ऐक्टिव दिखाई देते हैं। उनके फिटनेस वीडियो को बहुत पसंद किया जाता है। हाल में वेट लिफ्टिंग का उनका एक वीडियो 4.5 लाख बार देखा गया था।