MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • ताजा खबर
  • मोटिवेशनल न्यूज
  • यूटिलिटी न्यूज
  • भारत का गौरव
  • लाइफ़स्टाइल
  • फोटो
  • वेब स्टोरी
  • Home
  • Lifestyle
  • पार्टी में लगेंगी फैशन क्वीन, पहनकर तो देखें कियारा अडवाणी से झुमके

पार्टी में लगेंगी फैशन क्वीन, पहनकर तो देखें कियारा अडवाणी से झुमके

लाइफस्टाइल डेस्क। कियारा आडवाणी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं।  आउटफिट हो या फिर ज्वेलरी कलेक्शन, कियारा की चॉइस फैन्स को खूब पसंद आती है। कपड़ों के साथ-साथ कियारा के पास झुमकों का भी शानदार कलेक्शन है। अगर आप पार्टी में पहनने के लिए इयररिंग खरीदने जा रही हैं तो कियारा आडवाणी के इयररिंग्स कलेक्शन से आइडिया ले सकती हैं।

2 Min read
Author : Kavish Aziz
| Updated : Jul 04 2024, 11:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
14
स्टोन एंड पर्ल झुमका

स्टोन एंड पर्ल झुमका

कियारा ने लेयर्ड झुमका पहना है जिस पर स्टोन और मोतियों का वर्क है। झुमकी के नीचे ग्रीन कलर में डबल लेयर्ड मोतियां  लगी हैं। अपने आउटफिट की मैचिंग के हिसाब से आप कियारा जैसा   झुमका बाजार से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग एप से भी ले सकती हैं।  इस झुमकी के साथ  बालों की पोनीटेल या जूड़ा ज़्यादा सुंदर लगता है। 

24
मोतियों की इयररिंग

मोतियों की इयररिंग

मोतियों की इयररिंग किसी भी कलर के सूट पर खूब फबती है लेकिन वाइट साड़ी और सूट पर मोतियों की ज्वेलरी निखर कर सामने आती है। कियारा ने ड्राप डेंगल पर्ल इयररिंग पहनी है जो बेहद खूबसूरत है। इस इयररिंग की खासियत यह है कि आप इसे वेस्टर्न और एथनिक दोनों के साथ कैरी कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की इयररिंग 150 से ₹200 के अंदर मिल जाएगी। 

34
ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग

ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग

ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग इन दिनों काफी ट्रेंड में है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स और वर्किंग वुमन ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग खूब पसंद कर रही हैं।  कॉटन सूट पर यह इयररिंग बहुत सुंदर लगती है और खास बात यह है कि यह पॉकेट फ्रेंडली भी होती है. अगर आप कियारा जैसा इयररिंग ढूंढ रही है तो ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर आपको सेम ऐसा ही पीस 70 से 80 रुपए में आसानी से मिल जाएगा।

44
मीनाकारी झुमका

मीनाकारी झुमका

एथनिक आउटफिट के साथ मीनाकारी झुमका बहुत सुंदर लगता है। कियारा के झुमके पर ब्लू मीनाकारी वर्क है। झुमकी में  स्टोन और मोतियां अटैच हैं।  डबल लेयर्ड यह झुमकी आप मैचिंग सूट के साथ भी पहन सकती हैं और कंट्रास्ट के साथ भी।  इस तरह की झुमकी बाजार में 150  रुपए में आसानी से मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें 

सोलह बरस की बाली उमर को सलाम करेंगे छोकरे, पहन कर देखें ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी

जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

About the Author

KA
Kavish Aziz
जीवनशैली
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Diwali Special: स्वाद और पोषण से भरपूर Chilean Walnuts से सजाएं त्योहार की थाली
Recommended image2
King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Recommended image3
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?
Recommended image4
Actresses Remarried: सामंथा ही नहीं, इन 7 एक्ट्रेसेस ने भी दोबारा थामा किसी का हाथ
Recommended image5
मलबे के ढेर पर प्यार की जीत, गाजा में वायरल हो गईं 54 दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved