MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • ताजा खबर
  • मोटिवेशनल न्यूज
  • यूटिलिटी न्यूज
  • भारत का गौरव
  • लाइफ़स्टाइल
  • फोटो
  • वेब स्टोरी
  • Home
  • Lifestyle
  • हनीमून को बनाना है यादगार तो 'ख्वाबों का शहर पेरिस' है बेस्ट डेस्टिनेशन

हनीमून को बनाना है यादगार तो 'ख्वाबों का शहर पेरिस' है बेस्ट डेस्टिनेशन

Places to explore in Paris: घूमने फिरने वालों के लिए पेरिस ख्वाबों का शहर कहा जाता है। पेरिस घूमना हर ट्रैवलर का ड्रीम होता है।  पेरिस अपने कल्चर, अपनी वास्तुकला, अपने आर्ट,  अपने रोज विंडो और गोथिक लकड़ियों के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है।  वैसे तो पेरिस में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है लेकिन अगर आप पेरिस जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको पेरिस की पांच खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूम कर आपका टूर यादगार बन जाएगा।

3 Min read
Kavish Aziz
Published : Jul 03 2024, 04:08 PM IST| Updated : Jul 03 2024, 04:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
15
एफिल टावर

एफिल टावर

पेरिस का नाम आते ही दिमाग में सबसे पहले एफिल टावर आता है।  जो भी पेरिस घूमने जाता है वह एफिल टावर देखने के लिए जरूर जाता है।  हर साल एफिल टावर देखने के लिए पूरी दुनिया से 7 मिलियन पर्यटक पेरिस जाते हैं। अगर आपको पेरिस का शानदार नजारा देखना है तो एफिल टावर कि सीढ़ियों पर चढ़ना बेहद जरूरी है क्यों एफिल टावर की सबसे ऊपर की मंज़िल से पूरा पेरिस नज़र आता है । 1985 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जब फ्रांस दौरे पर गए थे तो उन्होंने एफिल टावर पर तिरंगा झंडा लहराया था।

25
लूव्र म्यूज़ियम

लूव्र म्यूज़ियम

लूव्र म्यूज़ियम दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम में से एक है जहां हर साल लाखों की तादाद में घूमने के लिए पर्यटक जाते हैं पेरिस में मौजूद यह म्यूज़ियम एक हिस्टोरिकल म्यूजियम है जहां प्रागैतिहासिक काल से लेकर 19वीं शताब्दी तक की तमाम निशानियां मौजूद हैं। यह म्यूजियम कभी राजमहल हुआ करता था।लियोनार्दो डा विंची की पेंटिंग इस म्यूजियम का खास आकर्षण है।

35
सीन नदी क्रूज

सीन नदी क्रूज

अगर आपको बोटिंग करना पसंद है, वॉटर एडवेंचर पसंद है तो पेरिस में सीन नदी के क्रूस का आनंद उठा सकते हैं। यह क्रूज आमतौर पर 2 घंटे तक चलता है जिसमें बैठकर आप पेरिस लूव्र  संग्रहालय और पेरिस की तमाम खूबसूरत जगह का आनंद ले सकते हैं। अगर आप क्रूज़  की यात्रा को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो डिनर का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इसके साथ-साथ स्क्रूज पर म्यूजिक शो का भी आनंद उठाया जा सकता है।

45
पेरिस का डिज्नीलैंड

पेरिस का डिज्नीलैंड

पेरिस का डिज्नीलैंड सैलानियों के के फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट में से एक है।  खास तौर से बच्चों को यह जगह बहुत पसंद आती है और दुनिया भर से पर्यटक इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए साल भर आते जाते रहते हैं। डिज्नीलैंड में दो थीम पार्क है एक डिज्नीलैंड और दूसरा वाल्ट डिजनी स्टूडियो।  और डिज़्नी लैंड में सेंटर आफ अट्रैक्शन है स्पेस माउंटेन, ए स्मॉल वर्ल्ड और बिग थंडर माउंटेन।

55
पैलेस ऑफ़ वर्सेलिस

पैलेस ऑफ़ वर्सेलिस

पैलेस ऑफ़ वर्सेलिस  दुनिया के सबसे बड़े और भव्य महल में से एक है जहां आपको फ्रांसीसी वास्तुकला का बेहतरीन एग्जांपल देखने को मिल सकता है. पेरिस में घूमी जाने वाली बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में एक जगह  पैलेस ऑफ़ वर्सेलिस भी है इसके साथ-साथ यह जगह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है। इस महल में मौजूद मिरर हाल सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन है जिसमें 357 शीशे लगे हुए हैं।  इसके अलावा ओपेरा ऑडिटोरियम, ग्रैंड ट्रायोन, मैरी एंटोनेट अपार्टमेंट घूमने की खास जगह में से एक है। 

ये भी पढ़ें

शांत और हरियाली से भरपूर जगह घूमना है तो एक्सप्लोर करें झीलों का शहर भोपाल

 

About the Author

KA
Kavish Aziz
जीवनशैली

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Recommended image2
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?
Recommended image3
Actresses Remarried: सामंथा ही नहीं, इन 7 एक्ट्रेसेस ने भी दोबारा थामा किसी का हाथ
Recommended image4
मलबे के ढेर पर प्यार की जीत, गाजा में वायरल हो गईं 54 दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर
Recommended image5
Chanakya Niti: इन संकेतों से समझें कौन रच रहा है आपके खिलाफ साजिश?
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved