MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • ताजा खबर
  • मोटिवेशनल न्यूज
  • यूटिलिटी न्यूज
  • भारत का गौरव
  • लाइफ़स्टाइल
  • फोटो
  • वेब स्टोरी
  • Home
  • Lifestyle
  • Himachal Pradesh Foods: ठंडी हवाओं में चखें हिमाचली फूड, मन भर मिलेगा स्वाद

Himachal Pradesh Foods: ठंडी हवाओं में चखें हिमाचली फूड, मन भर मिलेगा स्वाद

Himachal Pradesh Foods: हिमाचल प्रदेश में अद्भुत नजारों पर ठंडी हवाओं के बीच जो सबसे ज्यादा याद आता है वो है वहां का गरमा-गरम लजीज खाना। अगर आप हिमाचल जा रहे हैं तो वहां के ट्रेडिशनल फूड चखना ना भूलें। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के कुछ प्रसिद्ध पारंपरिक भोजन के बारे में बताने जा रहे हैं।  

2 Min read
Author : Bhawana tripathi
| Updated : Aug 01 2024, 01:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
14
हिमाचली फेमस रोटी सिद्धू (siddu)

हिमाचली फेमस रोटी सिद्धू (siddu)

हिमाचल प्रदेश जाकर अगर आपने वहां की फेमस रोटी  सिद्धू (siddu) नहीं खाई तो भला क्या खाया। इस रोटी को भाप में पकाया जाता है। फिलिंग या फिर भरावन के लिए कुछ लोग आलू, उड़द की दाल, राजमा आदि का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप एक रोटी खाएंगे तो यकीन मानिए आपका पेट भर जाएगा।

24
हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध करी माद्रा (Madra)

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध करी माद्रा (Madra)

छोले चना,ड्राई फ्रूट्स में काजू और दही को मिलाकर बनाए जाने वाला हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध करी फूड मद्रा बेहद स्वादिष्ट होता है। आपको हिमाचल की ये करी हल्की तीखी के साथ मीठी भी लगेगी। इसे गरमा गरम चावल या फिर हिमाचली रोटियों के साथ परोसा जाता है।

34
हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध अक्तोरी

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध अक्तोरी

अक्तोरी हिमाचल प्रदेश का ट्रेडीशनल फूड है। इसे गेंहू के आटे और कट्टू के आटे को मिलाकर बनाया जाता है।देखने में अक्तोरी डिलीसियस पैनकेक जैसी दिखती है। स्पीती वैली कल्चर हैरिटेज को अक्तोरी बेहतरीन तरीके से रिप्रेजेंट करती है। इसे शहद, घी, नट्स, इमली की चटनी के साथ खाया जाता है। अगर हिमाचल प्रदेश जाएं तो  अक्तोरी खाना बिल्कुल भी न भूलें।  

44
स्पाइसी तड़का लगाएगा डिश भेय (Bhey)

स्पाइसी तड़का लगाएगा डिश भेय (Bhey)

अगर हिमाचल प्रदेश में आपको स्पाइसी डिश खाना है तो आप एक बार भेय जरूर ट्राई करें। इस डिशा को लोटस यानी कि कमल के तने से तैयार किया जाता है। कमल के तने को पतला काट कर उसे अदरक और लहसुन के साथ अच्छी तरीके से पकाया जाता है। हल्का सा बेसन स्वाद में चार चांद लगा देता है।

और पढ़ें: मानसून में दिल्ली से हो जाएगा प्यार,जब चखेंगे इन स्ट्रीट फूड का स्वाद

 

जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

About the Author

BT
Bhawana tripathi
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Diwali Special: स्वाद और पोषण से भरपूर Chilean Walnuts से सजाएं त्योहार की थाली
Recommended image2
King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Recommended image3
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?
Recommended image4
Actresses Remarried: सामंथा ही नहीं, इन 7 एक्ट्रेसेस ने भी दोबारा थामा किसी का हाथ
Recommended image5
मलबे के ढेर पर प्यार की जीत, गाजा में वायरल हो गईं 54 दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved